कोटवार राजस्व विभाग की नींव का पत्थर : मंत्री श्री राजपूत

Updated on 21-03-2023 05:50 PM

कोटवार राजस्व विभाग की नींव का पत्थर हैं। विभाग के कार्यों में कोटवारों की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। मेरा मानना है कि आप लोगों को कार्य का अवसर मिला है और कार्य करना भी चाहिए। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने सेन्ट्रल लायब्रेरी मैदान में मध्यप्रदेश कोटवार संघ द्वारा दिए जा रहे धरने में यह बातें कही। श्री राजपूत ने कोटवारों से धरना समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोटवारों को लेकर मुख्यमंत्री का नजरिया संवेदनशील है। हम जल्द ही सरकार की तरफ से कोटवारों का सम्मेलन बुलवाएंगे। श्री राजपूत ने कहा कि आप निश्चिंत रहे सभी जायज मांग की पूर्ति के लिए मेरी तरफ से हरसंभव प्रयास किया जायेगा। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि कोटवार साथियों की बात उचित स्थान पर पहुँच गई है इसलिए इस धरने को समाप्त कर सभी अपने स्थान पर वापस लौट जाये।

ओला वृष्टि के आंकलन में करें सहयोग

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में इस समय असमय बारिश एवं ओलावृष्टि से किसान परेशान हैं। आप इस कार्य में सतत सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कोटवार गाँव की हर स्थिति से वाकिफ है इसलिए यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि हम विपदा के समय किसानों का असहयोग कर रहे हैं।

म.प्र. कोटवार संघ के अध्यक्ष श्री हरवीर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में 36 हजार 650 कोटवार कार्यरत है। उन्होंने संघ की मांगे राजस्व मंत्री के समक्ष रखी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.