मिल गया बाजबॉल का तोड़, क्या है 'न्यू बैलेंस' जिससे ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा अंग्रेजों का गुरूर

Updated on 22-06-2023 09:01 PM
एजबेस्टन: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने एजबेस्टन टेस्ट मैच जीतने के बाद अपना बैट हवा में उछाल दिया। फिर उसे जमीन से उठाने के बाद हवा में लहराया तो बैट के पिछले हिस्से पर 'न्यू बैलेंस' लिखा नजर आया। हो सकता है कि यह किसी ब्रैंड का नाम हो, लेकिन ये दो शब्द शायद इंग्लैंड के 'बाजबॉल' क्रिकेट का जवाब थे। इंग्लिश टीम अपने अंदाज में खेलेगी तो ऑस्ट्रेलिया को भी मैच में संतुलन बनाने आता है। कमिंस ने कुछ ऐसा किया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पहली गेंद पर चौका खाने वाले कमिंस ने खेल का अंत अपने बल्ले से चौका लगाकर किया। कमिंस ने एक ऐसा मैच जीत लिया जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को थी।

बाजबॉल पर उठने लगे सवाल
ऑस्ट्रेलिया की इस अप्रत्याशित जीत के बाद मेजबान इंग्लैंड की 'बाजबॉल' स्ट्रैटिजी पर सवाल उठने लगे हैं। टेस्ट बैटिंग में अटैक का तड़का लगाने और पहले दिन ही पारी घोषित करने के इंग्लैंड के फैसलों को अति आत्मविश्वास बताया जाने लगा है। हालांकि, लगता नहीं कि इंग्लैंड की टीम इस तरीके को बदलने जा रही है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। स्टोक्स ने कहा कि टेस्ट को रोमांचक बनाने के लिए लीक से अलग हटकर फैसले लेते रहेंगे। अगर नतीजा टीम के हक में नहीं रहा तो भी शिकायत नहीं करेंगे और हम जो करते आ रहे हैं उस पर अमल करेंगे।

पैट कमिंस भी सपोर्ट में
इंग्लैंड ऐसी पहली टीम है जिसने पहले बैटिंग करते हुए पारी घोषित करने के बाद एक साल में दो टेस्ट मैच गंवाए हैं। इसी साल उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट 1 रन से गंवाना पड़ा है जबकि अब ऑस्ट्रेलिया ने उसे करीबी मुकाबले में 2 विकेट से हराया। बावजूद इसके इंग्लैंड की टीम का अपनी नई रणनीति के साथ सफलता प्रतिशत बेहतर है। मजे की बात है कि इंग्लैंड के तरीके पर उठे सवाल पर कमिंस ने कहा कि हर किसी को अपने तरीके से खेलना चाहिए। कमिंस ने कहा, 'दोनों टीमों की अपनी शैली है। यही सीरीज की सुंदरता है। हम दोनों अपनी ताकत से खेलेंगे। मुझे नहीं पता कि कौन सा बेहतर है लेकिन मनोरंजन के लिए यह अच्छा है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.