नहीं रहे पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट, 36 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Updated on 25-08-2023 01:59 PM
Bray Wyatt: WWE में ब्रे वायट और द फीन्ड के नाम से रेसलिंग करने वाले विंडहैम रोटुंडा का निधन हो गया है। वह सिर्फ 36 साल के थे। वायट कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे। इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया था। बीमारी की वजह से वह रिंग और टेलीविजन से दूर थे, लेकिन आज हुई मौत को परिवार ने अप्रत्याशित और अचानक बताया है। रोटुंडा तीसरी पीढ़ी के रेसलर थे, माइक रोटुंडा के बेटे और ब्लैकजैक मुलिगन के पोते। WWE में उन्हें वायट फैमिली के लीडर के रूप में दिखाया गया था।

ट्रिपल एच ने किया ट्वीट

ट्रिपल एच ने ट्वीट करके ब्रे वायट की मौत का खुलासा किया। उन्होंने लिखा- अभी WWE हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा का फोन आया, जिन्होंने हमें दुखद खबर दी कि हमारे WWE परिवार के आजीवन सदस्य विंडहैम रोटुंडा, जिन्हें ब्रे वायट के नाम से भी जाना जाता है का आज अप्रत्याशित रूप से निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और हम अनुरोध करते हैं कि इस समय हर कोई उनकी निजता का सम्मान करे।

वापसी के लगाए जा रहे थे कयास

वायट रेसलमेनिया 39 में में हिस्सा नहीं ले पाए थे। बॉबी लैश्ले के साथ हाई-प्रोफाइल झगड़े के बीच होने के बावजूद उन्हें इवेंट से कुछ हफ्ते पहले टेलीविजन से हटा दिया गया था। हाल ही में अगस्त की शुरुआत में उनकी वापसी का पूर्वानुमान आशाजनक लग रहा था। बताया जा रहा था कि वह ठीक हो रहे हैं लेकिन गुरुवार को उनका निधन हो गया।

कैसा रहा ब्रे वायट का करियर

ब्रे वायट दो बार WWE यूनिवर्सल और एक बार WWE चैंपियन रह चुके हैं। एक बार मैट हार्डी के साथ वह WWE रॉ टैग टीम चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुके हैं। वहीं 2019 में वायट को WWE मेल रेसलर ऑफ द ईयर चुना गया था।

रोटुंडा और उनकी पूर्व पत्नी, सामंथा ने 2012 में शादी की। उनकी दो बेटियां हैं। 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इस दौरान रोटुंडा और WWE रिंग अनाउंसर जोजो के एक साथ होने का खुलासा हुआ। जोजो ने 2019 में बेटे और 2020 में बेटे को जन्म दिया। पिछले साल जोजो और रोटुंडा की सगाई हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.