RCB के पूर्व बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कीरोन पोलार्ड की करेंगे मदद

Updated on 28-12-2022 08:06 PM
मुंबई: पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indins) ने अरुण कुमार जगदीश को टूर्नामेंट के 2023 सीजन से पहले सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। अरुण कुमार मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ेंगे। कीरोन पोलार्ड टीम के बल्लेबाजी कोच हैं और जगदीश उनका साथ देंगे। शेन बांड और जेम्स पेंमेंट क्रमश: गेंदबाजी और फील्डिंग कोच हैं। वहीं हेड कोच की जिम्मेदारी मार्क बाउचर के पास है।

आरसीबी के लिए खेल चुके

अपने खेलने के दिनों में 47 साल के अरुण कुमार दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थे। उन्होंने 100 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैचों में 7208 रन बनाये हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 1993 से 2008 तक कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा भी रह चुके हैं। आईपीएल 2008 में उन्होंने टीम के लिए तीन मुकाबले खेले थे। हालांकि उन्हें कभी टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।

कोचिंग में कमाल कर चुके

क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग की तरफ रुख किया और उन्हें तुरंत सफलता मिली। अरुण कुमार कर्नाटक टीम के बल्लेबाजी कोच थे जब उसने 2013-14 और 2014-15 में रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी के खिताब लगातार जीते थे।
अरुण कुमार की कोचिंग में आईपीएल भी शामिल है। उन्होंने 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया था। घरेलू क्रिकेट में वह हैदराबाद टीम के साथ काम कर चुके हैं और 2019-20 सत्र में पुडुचेरी के प्रमुख कोच रहे थे। अरुण कुमार ने 2020 से दिसंबर 2022 तक अमेरिका की पुरुष क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच के रूप में भी काम किया था।

अंतिम नंबर पर रही थी मुंबई

आईपीएल 2021 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर थी। इस बार टीम ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीज को नीलामी में खरीदा है। इसके साथ ही चोटिल जोफ्रा आर्चर भी वापसी करेंगे। इसी वजह से टीम को नए सीजन में बड़ा दावेदार माना जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.