कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद सुरेश पचौरी व गजेंद्र सिंह समेत अनेक दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Updated on 09-03-2024 12:15 PM
भोपाल। पिछले विधानसभा चुनाव में करारी पराजय से पस्त कांग्रेस पार्टी को भाजपा संभलने का कोई मौका न देते हुए लगातार झटके पर झटके दे रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से जहां कांग्रेस में भगदड़ मची है, वहीं भाजपा बाहें पसारकर कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेताओं का स्वागत कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा ने प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले, सुभाष यादव एवं जसपाल अरोरा ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डा नरोत्तम मिश्रा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक संजय पाठक एवं प्रदेश प्रवक्ता डा. सनवर पटेल उपस्थित रहे।

आगे-आगे राहुल गांधी, पीछे कांग्रेस साफ हो रही - सीएम मोहन

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कांग्रेस में मची भगदड़ को लेकर चुटकी लेने से बाज नहीं आए। उन्होंने कहा कि अब तो आलम यह है कि आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है।

कांग्रेस खत्म होने की कगार पर - शिवराज

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश कार्यालय के बाहर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए और नए राजनीतिक दल बने, लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता के स्वार्थ के कारण कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया और आंदोलन का लाभ उठाया। अब राहुल गांधी महात्मा गांधी के सुझाव के अनुसार कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करके ही चैन की सांस लेंगे। कांग्रेस के सारे अच्छे नेता पार्टी के दिशाहीन नेतृत्व से थक चुके हैं। कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है।

पूर्व मंत्री संजय पाठक ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो चुकी है। सुरेश पचौरी का भाजपा में आना बड़ा संदेश है।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने से आहत - सुरेश पचौरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकराने के निर्णय से आहत था। राम मंदिर का निर्माण हो, इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय पहल हुई थी। मैं उसका साक्षी रहा हूं, पर जिस तरह की राजनीति अब हो रही है, वह स्वीकार्य नहीं है। भाजपा किसी पद की लालसा में नहीं आया हूं।

कांग्रेस डूबती हुई नैया - गिरिराज सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और संजय शुक्ला के भाजपा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब डूबती हुई नैया है और डूबती नैया पर कौन बैठेगा। इसलिए सब भाग रहे हैं। महाराष्ट्र में भी दो बड़े नेता चले गए। हर जगह से भाग रहे हैं। पतवार जिसके हाथ में है, उस पर कांग्रेस के लोगों को भरोसा नहीं है।

सुरेश पचौरी राजनीति के संत - वीडी शर्मा

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सुरेश पचौरी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राजनीति के संत हैं। ऐसे व्यक्ति का कांग्रेस में स्थान नहीं है, इसलिए उनको लगा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जाकर कुछ काम करने की जरूरत है। आज वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं।"

भाजपा का काम पसंद, इसलिए जुड़ रहे - विजयवर्गीय

प्रदेश शासन में मंत्री व भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले हैं। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता समझ रहे हैं कि देश के साथ कोई न्याय कर रहा है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। बहुत से लोग भाजपा के काम को पसंद कर रहे हैं और वे भाजपा में आ रहे हैं।

शुक्ला बोले- परिवार में लौट आया

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि वे अपने परिवार में लौट आए हैं। भाजपा मेरा परिवार है। शुक्ला ने कहा कि मुझे उस वक्त बहुत बुरा लगा, जब राम मंदिर का आमंत्रण कांग्रेस ने ठुकराया था। अब मैं भाजपा में रहकर जनता की सेवा करूंगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.