पूर्व मंत्री दीपक जोशी बोले, माफी मांगकर नहीं जाऊंगा भाजपा में

Updated on 11-04-2024 11:21 AM
भोपाल। मप्र में पिछले साल विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भाजपा में वापसी करने के सवाल पर कहा कि मैं किसी से माफी मांगकर बीजेपी में नहीं आऊंगा। पार्टी से माफी मांग सकता हूं, पर किसी व्यक्ति से नहीं। भाजपा की तरफ से मुझे फिर पार्टी में लेने की कोशिश हुई, न कि मेरी ओर से। अब मैंने ठोस निर्णय ले लिया है कि कांग्रेस के साथ ही रहूंगा। कांग्रेस प्रत्याशियों की पक्ष में सभाएं भी कर रहा हूं।


इसलिए बिगड़ी बात

मीडिया से बातचीत में दीपक जोशी ने कहा कि पिछले माह पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के साथ मुझे भी भाजपा की सदस्यता लेने के लिए संगठन की तरफ से बुलाया गया था। उसी दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और डा. नरोत्तम मिश्रा ने अलग-अलग फोन करके दो नेताओं से माफी मांगने के लिए कहा था, जो मुझे स्वीकार नहीं था। यही कारण है कि मैं भाजपा में नहीं गया। उन्होंने कहा कि मेरी गलती क्या है, जो मुझे किसी से माफी मांगनी पड़े।

कांग्रेस के टिकट पर खातेगांव से लड़ा था चुनाव

उल्लेखनीय है कि जोशी ने कांग्रेस में जाने के बाद कहा था कि पार्टी में उनकी उपेक्षा हो रही है। उनके छोटे-छोटे काम भी नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव से विधानसभा को चुनाव भी लड़ाया था, पर वह हार गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.