
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इसमें उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जबर्दस्त हमला बोला और कहा कि देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है। उन्होंने ईवीएम और इलेक्टोरल बांड को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास यही दो हथियार हैं।