पूर्व चैंपियन स्टैन वावरिंका की फ्रेंच ओपन से विदाई, रोलां गैरो पर इमोशनल हुआ माहौल

Updated on 26-05-2026 01:06 PM
पेरिस: स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्टैन वावरिंका ने फ्रेंच ओपन को भावुक अंदाज में अलविदा कहा। 2015 के चैंपियन वावरिंका अपने संभावित आखिरी फ्रेंच ओपन अभियान में पहले दौर में नीदरलैंड्स के खिलाड़ी जेस्पर डी जोंग से हारकर बाहर हो गए। 41 वर्षीय वावरिंका इससे पहले संकेत दे चुके हैं कि वह इस सीजन के अंत में संन्यास ले सकते हैं। ऐसे में पेरिस की क्ले कोर्ट पर एक यादगार आखिरी सफर की उम्मीद थी, जहां उन्होंने एक दशक पहले खिताब जीता था। हालांकि, कोर्ट सिमोन मैथ्यू पर भावुक माहौल के बीच उनका अभियान समाप्त हो गया।

चार सेट तक चला वावरिंका और डी जोंग का मुकाबला

करीब तीन घंटे से ज्यादा चले मुकाबले में स्टैन वावरिंका को 3-6, 6-3, 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। स्कोरलाइन भले ही साधारण दिखी, लेकिन मैच के दौरान दर्शकों ने कई बार खड़े होकर इस महान खिलाड़ी का अभिवादन किया। 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के बावजूद स्टेडियम खचाखच भरा रहा और दर्शक हर अंक पर वावरिंका का उत्साह बढ़ाते नजर आए।
मैच में वावरिंका ने अपने करियर की पहचान रही जुझारू भावना की झलक भी दिखाई। पहला सेट गंवाने के बाद उन्होंने दूसरा सेट जीतकर वापसी की, लेकिन तीसरे सेट में डी जोंग ने फिर नियंत्रण हासिल कर लिया। चौथे सेट में निर्णायक क्षण तब आया, जब डी जोंग ने शानदार फोरहैंड विनर लगाकर सर्विस ब्रेक किया और 5-4 की बढ़त बना ली। भीड़ के समर्थन से उत्साहित वावरिंका ने वापसी की पूरी कोशिश की और ब्रेक बैक का मौका भी बनाया। एक समय लंबी रैली और थकान के कारण वह कोर्ट पर लेट गए। हालांकि, डी जोंग ने संयम बनाए रखते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

स्क्रीन पर दिखे टेनिस के स्टार खिलाड़ी

मैच खत्म होने के बाद माहौल पूरी तरह इमोशनल हो गया। टूर्नामेंट आयोजकों ने वावरिंका को विशेष विदाई दी और उन्हें फ्रेंच ओपन की क्ले कोर्ट का एक हिस्सा कांच के बॉक्स में भेंट किया। स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर उनके करियर से जुड़े वीडियो दिखाए गए और टेनिस जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें सम्मान दिया। समारोह के दौरान भावुक वावरिंका ने दर्शकों से कहा, 'यह बहुत कठिन है। मैं यहां आप सबसे विदा नहीं लेना चाहता।'
फेडरर ने कहा कि मैं तुम्हारी उपलब्धियों से बेहद प्रभावित हूं। इस पल का आनंद लो। वहीं इस टूर्नामेंट में खेल रहे जोकोविच ने भी भावुक संदेश देते हुए कहा- आप मेरे और कई खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा रहे हो। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि आपको अपना दोस्त कह सकता हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.