पाकिस्तान में मिलकर सरकार बनाएं : चीन ने कहा स्थिरता के लिए मिलकर काम करें सियासी दल

Updated on 20-02-2024 01:40 PM

पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव के बाद नतीजे आ चुके हैं। किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ जारी है। इस बीच, पाकिस्तान के अहम सहयोगी चीन का बयान आया है। चीन ने कहा- पाकिस्तान की सभी पॉलिटिकल पार्टीज को मिलकर हल खोजना चाहिए या सरकार बनानी चाहिए।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को कहा- वहां के हालात पर हमारी नजर है। लोगों ने वोट के जरिए जो मैसेज दिया है, उसको समझते हुए राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता के लिए सभी दलों को साथ आना चाहिए। वहां स्थिरता की सबसे ज्यादा जरूरत है।

बिलावल बोले- पावर शेयरिंग फॉर्मूला मंजूर नहीं

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) के साथ चल रही बातचीत का जिक्र सियासी रैली में कर दिया। इससे नवाज की पार्टी नाराज है।

बिलावल ने रविवार को एक रैली में कहा- PML-N ने मुझे दो साल के लिए प्राइम मिनिस्टर बनने का ऑफर दिया था। ये मुझे कबूल नहीं है। मैं जब भी प्रधानमंत्री बनूंगा तब पाकिस्तान की जनता ही मुझे चुनेगी।

बिलावल के इस बयान पर नवाज की पार्टी के सीनियर लीडर इशाक डार ने कहा- पॉलिटिकल पार्टीज के बीच कुछ बातें बंद कमरों में तय होती हैं। इन्हें इस तरह किसी रैली में नहीं बताया जाना चाहिए।

किसी का नाम नहीं लिया

आम चुनाव के बाद बिलावल ने यह पहली रैली की। इसका मकसद मतदाताओं का शुक्रिया अदा करना था। बिलावल ने कहा- उन्होंने (PML-N) मुझे दो साल के लिए वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) बनने का ऑफर दिया था। तीन साल वो खुद इस पद पर रहना चाहते थे। मैंने ऑफर ठुकरा दिया। मुझे इस तरह प्रधानमंत्री नहीं बनना। मैं जिस भी दिन वजीर-ए-आजम बनूंगा, उस दिन पाकिस्तान की जनता ही मुझे चुनेगी। मैं मंत्री भी नहीं बनना चाहता।

पिता आसिफ अली जरदारी का जिक्र करते हुए हुए बिलावल ने कहा- हम उन्हें प्रेसिडेंट बनाना चाहते हैं। इसका फायदा ये होगा कि देश में जो सियासी हालात हैं, जरदारी उन्हें काबू कर सकते हैं और मुल्क को तरक्की के रास्ते पर ले जाने में उनका अहम रोल हो सकता है। आज देश की इकोनॉमी खस्ताहाल है और अगर जरदारी जैसा कोई शख्स प्रेसिडेंट बनता है तो इसका फायदा मुल्क को होगा। सच ये भी है कि खराब सियासी हालात की वजह इकोनॉमी पर असर हुआ है।

फॉरेन मिनिस्टर नहीं बनूंगा

8 फरवरी को हुए इलेक्शन से पहले बिलावल भुट्टो ने कहा था कि अगर नवाज शरीफ फिर प्रधानमंत्री बनते हैं तो वो उनकी सरकार में शामिल नहीं होंगे और न ही फिर फॉरेन मिनिस्टर बनेंगे। बिलावल ने कहा था- मैं फिर उसी पुरानी सियासत का हिस्सा नहीं बनना चाहता। हमारे यहां की दोनों पार्टियां (नवाज की PMLN और इमरान खान की PTI) सिर्फ नफरत फैला रही हैं। मुल्क को इसी से तो बचाना मेरा मिशन है।

पिछले साल पाकिस्तान में 13 दलों की पाकिस्तान डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDM) सरकार थी। नवाज के भाई शाहबाज शरीफ इस सरकार में प्रधानमंत्री थे और बिलावल विदेश मंत्री थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चुनाव के बाद बिलावल की पार्टी नवाज से हाथ मिलाएगी और उसके सीनियर लीडर उस सरकार में मंत्री बनेंगे। बिलावल इससे इनकार कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में बिलावल ने कहा- पाकिस्तान में फिर बांटने और नफरत की सियासत हो रही है। दोनों बड़ी पार्टियां यही कर रही हैं। मैं इस तरह की पुरानी सियासत को पसंद नहीं करता। यही वजह है कि मैं इन लोगों के साथ नहीं जाने की बात कह रहा हूं।

बातचीत जारी

पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए जनरल इलेक्शन में किसी पार्टी को बहुमत (134 सीट) नहीं मिला। सरकार बनाने के लिए नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) समीकरण तैयार कर रही हैं। इसके लिए सोमवार को भी बातचीत हुई। बिलावल कह चुके हैं कि वो PML-N को बाहर से समर्थन देेंगे, लेकिन सरकार में शामिल नहीं होंगे।‘जियो न्यूज लाइव’ की रिपोर्ट में नया दावा सामने आया। इसके मुताबिक- दोनों पार्टियां पावर शेयरिंग फॉर्मूले पर विचार कर रही हैं। इसके तहत पांच साल के कार्यकाल में से 3 साल शाहबाज शरीफ और 2 साल बिलावल भुट्टो जरदारी वजीर-ए-आजम यानी प्रधानमंत्री रहेंगे।

2013 में बलूचिस्तान प्रांत में किसी को बहुमत नहीं मिला था। तब PML-N और नेशनल पार्टी (NP) ने मुख्यमंत्री पद के लिए इसी तरह का समझौता किया था। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए। एक सीट पर चुनाव टाल दिया गया, जबकि एक सीट NA-88 के नतीजों को खारिज कर दिया गया है। यहां 15 फरवरी को फिर से वोटिंग होगी। बाकी 70 सीटें रिजर्व हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.