इज्तिमा में 3 लेयर की हाई सिक्योरिटी में विदेशी जमातें:हर लेवल पर 50-50 वॉलंटियर,24 घंटे 10 पुलिसकर्मी भी

Updated on 01-12-2024 02:15 PM

भोपाल में आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज (1 दिसंबर) तीसरा दिन है। इज्तिमा में 7 से 8 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। आज भी तीन सेशन में तकरीर (उपदेश) होगी। इस साल इज्तिमे में 33 देश से 433 मेहमान आए हैं। इन्हें हाई सिक्योरिटी एरिया में ठहराया गया है। विदेश से आई इन जमातों के लिए तीन लेवल पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इज्तिमा कमेटी के मीडिया को-ऑर्डिनेटर डॉ. उमर हफीज ने बताया कि 3 लेवल की सिक्योरिटी में हर लेवल पर 50-50 वॉलेंटियर्स तैनात रहते हैं। इनकी ड्यूटी 8 घंटे की रहती है। एक शिफ्ट खत्म होने पर दूसरे वॉलेंटियर्स चार्ज लेते हैं। यह प्रोसेस दिन - रात चलती रहती है। तीन शिफ्ट (8×3 = 24) में वॉलंटियर ड्यूटी देते हैं।

यहां चौकी से पुलिस भी आसपास नजर रखती है। यहां भी शिफ्ट में 10-10 पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। मेन गेट पर पुलिस के एक वॉच टॉवर पर भी चौबीस घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।

इज्तिमा में हाई सिक्योरिटी के 3 लेवल

  • पहला लेवल: पुलिस के साथ निगरानी जमात रहती है। यहां विदेशी जमातों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए फॉर्म-सी भरवाया जाता है। इसकी कॉपी थाने में जमा कर क्लीयरेंस लेते हैं। इसके बाद ही दूसरे लेवल में एंट्री दी जाती है। यहां पुलिस चौकी में 3 शिफ्ट में 10-10 पुलिसकर्मी रहते हैं। मेन गेट पर पुलिस का वॉच टॉवर है।
  • दूसरा लेवल: विदेशी जमातों के लोगों के लिए इस्तकबाल रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाया गया है। पहले सुरक्षा घेरे के बाद सीधे विदेशी मेहमान इस काउंटर पर आते हैं। यहां उन्हें ठहरने की जगह अलॉट की जाती है। इसके बाद ही तीसरे लेवल में एंट्री होती है।
  • तीसरा लेवल: यहां इंटरनल रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाया गया है। यहां से सभी को ट्रांसलेटर दिए जाते हैं। इसके अलावा जरूरी चीजें जैसे- गद्दा, रजाई के साथ ही खाने के टोकन दिए जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.