अडानी ग्रुप के शेयरों पर टूटे विदेशी निवेशक, जानिए क्यों बढ़ा रहे हिस्सेदारी

Updated on 16-04-2024 03:02 PM
नई दिल्ली: गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनियों में पिछले एक साल में भारी तेजी देखने को मिली है। विदेशी निवेशकों ने भी इस मौके को हाथोंहाथ लिया है। मार्च तिमाही में एफआईआई ने अडानी ग्रुप की दस लिस्टेड कंपनियों में से छह में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल जनवरी में अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और उसका मार्केट कैप 150 अरब डॉलर तक कम हो गया था। लेकिन हाल के दिनों में अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी आई है और वे काफी हद तक हिंडनबर्ग रिसर्च के असर से उबर चुके हैं। यही वजह है कि विदेशी निवेशकों ने अडानी ग्रुप के शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ानी शुरू कर दी है।

आंकड़ों के मुताबिक मार्च तिमाही के दौरान अडानी पोर्ट्स में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 26 बीपीएस बढ़कर 14.98% है। अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी विल्मर में भी एफआईआई होल्डिंग में 12 बीपीएस की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह अडानी पावर, अडानी टोटल गैस और एनडीटीवी में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ी है। म्यूचुअल फंड्स ने भी मार्च तिमाही में एसीसी, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पावर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। दूसरी ओर रिटेल इन्वेस्टर्स ने अडानी एनर्जी को छोड़कर बाकी सभी शेयरों में मुनाफावसूली की। इस साल अब तक अडानी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा 31 फीसदी तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.