विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार को लगाया 11,111 करोड़ का 'टीका', कर दी इस साल की सबसे बड़ी खरीदारी

Updated on 28-03-2025 01:54 PM
नई दिल्ली: विदेशी निवेशक पिछले कई महीनों से भारतीय बाजार में जमकर बिकवाली कर रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से स्थिति बदल गई है। विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को भारतीय बाजार में जमकर खरीदारी की। उन्होंने 11,111 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की। यह इस साल विदेशी निवेशकों की एक दिन की सबसे बड़ी खरीदारी है। 27 मार्च को विदेशी निवेशकों ने 31,784 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 20,673 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों ने 39,853 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 37,335 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस तरह वे 2517 करोड़ रुपये के नेट बायर्स रहे। आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक विदेशी निवेशकों ने 1.44 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं जबकि घरेलू निवेशकों ने 1.89 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
गुरुवार को ऑटो शेयरों में काफी गिरावट आई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इम्पोर्टेड कारों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। इससे ऑटो और ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में काफी गिरावट आई। इससे व्यापार नीतियों को लेकर चिंता बढ़ गई। लेकिन पिछले सेशन में निफ्टी और सेंसेक्स शुरुआत में लड़खडाने के बाद फिर से ऊपर चढ़ने लगे। HDFC बैंक, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो जैसे दिग्गज शेयरों में खूब खरीदारी हुई। इससे बाजार को काफी सहारा मिला। सेंसेक्स 317.93 अंक बढ़कर 77,606.43 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी 105.10 अंक की तेजी के साथ 23,591.95 पर बंद हुआ।

आज बाजार का हाल

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर मार्केट में गिरावट दिख रही है। 9.38 बजे सेंसेक्स 256 अंक यानी 0.33% की गिरावट के साथ 77,361 अंक पर है। निफ्टी 50 इंडेक्स भी 67 अंक की गिरावट के साथ 23,524 अंक पर आ गया। सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयरों में 3.5 फीसदी तक गिरावट आई है जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील तेजी के साथ खुले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.