विदाई की पूर्व बेला पर राई नृत्य की प्रस्तुति देख विदेशी मेहमान हुए खुश

Updated on 26-02-2023 06:48 PM

जी-20 समिट में आए विदेशी डेलीगेट्स को बुंदेलखण्ड की संस्कृति एवं नृत्य की छटा से अवगत कराने के लिए शुक्रवार की रात्रि में सागर से आए ब्रजभान सिंह नरवरिया एवं दल द्वारा राई नृत्य की प्रस्तुति दी गई। विदेशी मेहमान इस प्रस्तुति से आत्म-विभोर हुए। उन्होंने राई नृत्य दल के सदस्यों के साथ न सिर्फ ग्रुप फोटो खिंचवाई अपितु एक उंगली से थाली घुमाना और चक्र को घुमाने का प्रदर्शन खुद से किया। इस सम्मान से विदेशी डेलीगेट्स की आत्मीय खुशी विदाई के पूर्व बेला पर देखते ही बनती थी।

खजुराहो में दिए गए सम्मान की स्मृति को संजोय रखने किया पौध-रोपण

खजुराहो के जी-20 समिट में भाग लेने आए विदेशी मेहमानों ने बुंदेलखण्ड की परंपरा और भारतीय संस्कृति के अनुसार किए गए सम्मान के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया और दिए गए सम्मान की स्मृति को संजोय रखने और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अंकुर अभियान को विस्तारित रूप देने के लिए शनिवार को नमो चिल्ड्रन पार्क खजुराहो में पौध-रोपण किया। सांसद श्री व्ही.डी. शर्मा एवं जन-प्रतिनिधियों ने भी नमो चिल्ड्रन पार्क में पौध-रोपण किया गया।

मानव जाति के उद्धार के लिए समर्पित पवित्र गीता, मेहमानों को भेंट की

खजुराहो में सम्पन्न जी-20 समिट में आए विदेशी मेहमानों को बिदाई पर सम्पूर्ण मानव जाति के उद्धार के लिए समर्पित पवित्र भगवत गीता उपहार में भेंट की गई। विश्व में "वसुधैव कुटुम्बकम" एक धरती, एक परिवार और भविष्य के भारतीय मंत्र को जी-20 देशों के माध्यम से गीता भेंट कर पहुँचाया गया है। सांसद खजुराहो श्री व्ही.डी. शर्मा ने डेलिगेट्स को गीता भेंट करते हुए पुष्प-गुच्छ भी दिए। गीता के भाव को समझ कर विदेशी डेलिगेट्स प्रसन्न हुए।

एयरपोर्ट पर छात्रों ने पुष्पों की वर्षा कर दी बिदाई

जी-20 समिट के डेलिगेट्स के खजुराहो एयरपोर्ट पहुँचने पर छात्रों ने पुष्प-वर्षा कर उन्हें भावभीनी आत्मीय बिदाई दी। विदाई सम्मान से डेलिगेट्स भी आत्मिक रूप से खुश हुए। उनके चेहरे की आभा और बढ़ गई। खजुराहो में दिए गए आत्मिक सम्मान के प्रति डेलिगेट्स ने जिला प्रशासन, जन-प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों, आम लोगों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के प्रति आभार प्रकट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.