विदेशी मुद्रा भंडार $2.28 अरब घटकर $640.33 अरब पर पहुंचा, कैसा पाकिस्‍तान का हाल?

Updated on 27-04-2024 12:20 PM
नई दिल्‍ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.28 अरब डॉलर घटकर 640.33 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार विगत कई सप्ताह तक बढ़ने के बाद 5.40 अरब डॉलर घटकर 643.16 अरब पर पहुंच गया था। यह पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 648.56 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। 19 अप्रैल को समाप्‍त हफ्ते के दौरान पाकिस्‍तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भी गिरावट दर्ज की गई। यह 7.40 करोड़ डॉलर कम होकर 5.3 अरब डॉलर रह गया।

FCA में बड़ी ग‍िरावट

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाले फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) 3.79 अरब डॉलर घटकर 560.86 अरब डॉलर रह गए। FCA किसी देश के केंद्रीय बैंक की ओर से विदेशी मुद्राओं (जैसे अमेरिकी डॉलर, यूरो, जापानी येन) के रूप में रखे गए वित्तीय परिसंपत्तियों का भंडार होता है।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों (FCA) में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

गोल्‍ड र‍िजर्व में दर्ज की गई बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान गोल्‍ड रिजर्व का मूल्य 1.01 अरब डॉलर बढ़कर 56.81 अरब डॉलर हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.