4 जिलों से फोर्स बुलाया, रातभर से सर्चिंग जारी, ड्रोन से भी पता लगा रहे

Updated on 10-03-2023 05:30 PM

बुरहानपुर जिले में वन विभाग की नावरा रेंज के घाघरला के जंगल में एक बार फिर अतिक्रमणकारी घुस आए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई। रातभर जंगल में गश्त की गई। निमाड़ के 4 जिलों से यहां फोर्स तैनात किया गया है। साथ एसएएफ का बल भी मौजूद है। डीएफओ सहित अन्य अफसरों के मोबाइल स्विच ऑफ आ रहे हैं। ड्रोन से अतिक्रमणकारियों की सर्चिंग की जा रही है।

बता दें, फरवरी माह में यहां करीब 80 से अधिक अतिक्रमणकारियों ने घुसकर जंगल में कटाई की थी। वन विभाग एसडीओ अनिल विश्वकर्मा ने बताया करीब 150-200 अतिक्रमणकारियों के जंगल में घुसे होने की सूचना मिलने के बाद रातभर सर्चिंग की गई। दूसरे दिन सुबह से पहाड़ी से ड्रोन के माध्यम से सर्चिंग की जा रही है।

जंगलों पर कड़ी नजर, फिर भी घुस आए अतिक्रमणकारी

होली का बहाना बनाकर अतिक्रमणकारी जंगल में न घुस पाएं इसे लेकर वन विभाग ने 7 और 8 मार्च को नावरा, नेपानगर क्षेत्र के जंगलों पर नजर रखी। रातभर भी वनकर्मियों ने क्षेत्र में घूमकर गश्त की, लेकिन होली के दूसरे दिन काफी संख्या में अतिक्रमणकारियों के घाघरला के जंगल में घुसने की जानकारी सामने आई। गुरुवार शाम डीएफओ अनुपम शर्मा घाघरला पहुंचे। टीम को एकत्रित कर जंगल में गश्त के लिए भेजा गया। बाद में खुद अफसर भी जंगल में अतिक्रमणकारियों को ढूंढते रहे।

ग्रामीणों को डर, जंगल को तबाह कर सकते हैं अतिक्रमणकारी

इससे पहले भी अतिक्रमणकारियों ने जंगलों में घुसकर भारी तबाही मचाई थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार उनकी संख्या ज्यादा है। वह फिर से जंगल को तबाह कर सकते हैं। 12 फरवरी को ग्रामीणों ने तत्कालीन डीएफओ ग्रिजेश बरकड़े का घेराव भी किया था। बाद में नावरा चौकी के सामने प्रदर्शन किया था। इसके बाद असीर-नेपा फाटे पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी, तब क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस, एसएफ का बल तैनात किया गया था। इसकी भनक लगने पर अतिक्रमणकारी भाग निकले थे। अब एक बार फिर से अतिक्रमणकारी यहां आ धमके हैं। हालांकि डीएफओ अनुपम शर्मा ने क्षेत्र में तीन अस्थायी चौकी भी स्थापित कर रखी है। क्षेत्र में बल भी पहले से ही तैनात है।

3 क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कटाई

नावरा रेंज के पानखेड़ा, साईखेड़ा और घाघरला में अगस्त 22 से वन कटाई शुरू हुई थी। नवंबर, दिसंबर और जनवरी तक अतिक्रमणकारी पानखेड़ा, साईखेड़ा में सक्रिय रहे। फरवरी में 80 से अधिक अतिक्रमणकारी घाघरला के जंगल में घुसे और काफी वन काटा था। इससे पहले अतिक्रमणकारी वनकर्मियों पर हमला, बाकड़ी चौकी से बंदुकें, कारतूस लूटने की वारदात को भी अंजाम दे चुके हैं।

वनकर्मियों के साथ की थी मारपीट

कुछ दिन पहले वन विभाग की टीम ने ठाठर बलड़ी क्षेत्र से 4 अतिक्रमणकारियों को पकड़ा था। उसी रात करीब 40 से अधिक अतिक्रमणकारी बुरहानपुर रेंज कार्यालय पहुंच गए थे और वनकर्मियों के साथ मारपीट कर आरोपियों को छुड़ाकर ले गए थे, हालांकि पुलिस ने उन्हें एक घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.