वजन घटाने के लिए चीनी की जगह चाय में घोलते हैं मिठास की गोली तो संभल जाइए! हार्ट अटैक का खतरा

Updated on 01-03-2023 06:24 PM
नई दिल्ली: अगर आप मोटापे से पीड़ित नहीं हैं, तंदुरुस्त और युवा हैं, कोई बीमारी नहीं है तो मीठी चाय भी बड़े आराम से पीते होंगे। लेकिन डायबिटीज या मोटापे से पीड़ित लोगों को शक्कर से दूरी बनानी पड़ती है। उनके लिए आर्टिफिशल स्वीटनर यानी कृत्रिम मिठास ही एकमात्र विकल्प बचता है। इसे सेहत के लिए ठीक माना जाता रहा है। ऐसा दावा किया जाता है कि शुगर का यह विकल्प ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने और वजन कम करने में मदद करता है। हालांकि क्लीवलैंड क्लिनिक की नई स्टडी में आगाह किया गया है कि जो लोग कृत्रिम मिठास का उपयोग करते हैं उन्हें बड़ा जोखिम होता है। यह स्टडी 'नेचर मेडिसिन' में प्रकाशित हुई है। एरिथ्रिटोल एक ऐसा चर्चित कृत्रिम स्वीटनर (Sweetener) है जो भारत और पूरी दुनिया में उपलब्ध है।
स्टडी का दावा है कि इस एरिथ्रिटोल स्वीटनर का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अमेरिका और यूरोप में 4000 लोगों पर यह रिसर्च किया गया है। इनमें से कुछ लोग ऐसे थे जिन्हें पहले से हार्ट संबंधी बीमारियों को लेकर खतरा ज्यादा था। शोधकर्ताओं ने इस स्वीटनर के शरीर में पहुंचने के बाद होने वाले असर का बारीकी से अध्ययन किया।

रिसर्चरों ने बताया कि शोध के नतीजों में पता चला कि Erythritol ने प्लेटलेट्स को आसानी से एक्टिवेट किया और खून के थक्के बन गए। एरिथ्रिटोल जैसे स्वीटनर्स हाल के वर्षों में काफी पॉपुलर हुए हैं लेकिन इस दिशा में और गहराई से रिसर्च करने की जरूरत है। क्लीवलैंड क्लिनिक में रिसर्च इंस्टिट्यूट के एमडी और चेयरमैन, शोध के लेखक स्टैनली हेजन ने कहा, 'यह समझना जरूरी है कि चीनी की जगह इस 'कृत्रिम चीनी' का सेवन करने से आगे चलकर क्या असर पड़ता है।'

एरिथ्रिटोल, शुगर की तरह ही करीब 70 प्रतिशत तक मीठा होता है और इसे कॉर्न के फर्मेंटेशन से तैयार किया जाता है। शरीर में जाने के बाद यह पेशाब से बाहर निकलता है। मुख्य रूप से स्टडी में इस तरह की कृत्रिम चीनी से क्लॉट के रिस्क के बारे में आगाह किया गया है।

फोर्टिस सी-डॉक के चेयरमैन डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा कि हम हमेशा मरीजों को सलाह देते हैं कि वे सीमित मात्रा में इन आर्टिफिशल स्वीटनर का उपयोग करें। लेकिन इस स्टडी के बाद अब स्वीटनर न लेने की सलाह दी जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.