चार दिन में दूसरी बार... दिनेश कार्तिक के करियर पर लटकी तलवार, क्या आ गया संन्यास का समय?

Updated on 27-04-2023 08:29 PM
बेंगलुरु: दिनेश कार्तिक का खेल एकबार फिर सवालों के घेरे में हैं। महेंद्र सिंह धोनी से पहले डेब्यू करने वाले डीके भारतीय क्रिकेट के उन चुनिंदा प्लेयर्स में से हैं, जो 19 साल से एक्टिव क्रिकेट खेल रहे हैं। यह आईपीएल का ही मंच था, जिसने तीन साल बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी करवाई थी। अपनी फिनिशिंल स्टाइल से सिलेक्टर्स का मन मोहने वाले कार्तिक को 37 साल की उम्र में पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया था। मगर अब 16वें सीजन में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश है। वह टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे पा रहे। कोलकाता के खिलाफ बीती रात मिली हार के बाद तो आरसीबी के फैंस उन्हें संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं।
रन आउट करवा देते हैं डीके!
    दिनेश कार्तिक के साथ सबसे बड़ी समस्या सामंजस्य की आती है। जब वह क्रीज पर होते हैं तो साथी खिलाड़ी का रन आउट होना आम बात हो जाती है। कोलकाता के खिलाफ मैच में छठे नंबर पर उतरकर 18 गेंद में 22 रन बनाए। इस दौरान सिर्फ एक चौका और एक छक्का ही मारा। 15वें ओवर में साथी खिलाड़ी सुयश प्रभुदेसाई के रन आउट में शामिल रहे। सुयश शर्मा के ओवर में कंफ्यूजन के चलते आरसीबी को 137 रन पर छठा विकेट गंवाना पड़ा। सुयश शर्मा की पांचवीं बॉल पर दूसरा रन लेने के चक्कर में कन्फ्यूजन हुआ और सुयश प्रभुदेसाई रन आउट हो गए।
    चार दिन में दूसरी बार
    वैसे ये कोई पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में वानिंदु हसरंगा इसी तरह दिनेश कार्तिक संग गलतफहमी के चलते रन आउट हुए थे। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर हसरंगा स्ट्राइक पर थे। गेंदबाज ने गेंद फेंकी तो कार्तिक स्ट्राइक के लिए दौड़ पड़े। मगर बॉल सीधे कीपर के हाथों में गई और हसरंगा को रनआउट होना पड़ा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
     14 September 2026
    जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
    Advt.