पहली बार दुर्गा प्रतिमाओं पर चढ़े नींबू से बनेगा बायो-एंजाइम:भोपाल में नवरात्रि में 2 टन नींबू इकट्‌ठा किए; 10 हजार लीटर स्प्रे तैयार करेंगे

Updated on 03-10-2025 02:29 PM

राजधानी भोपाल में पहली बार दुर्गा प्रतिमाओं पर चढ़े नींबू से बायो एंजाइम बनेगा। नवरात्रि में 2 टन से ज्यादा नींबू इकट्‌ठा हुए हैं। इससे करीब 10 हजार लीटर स्प्रे तैयार हो रहा है। इसमें संतरे के छिलके और सड़े गुड़ को भी मिलाया जाएगा। फिर तालाब-कुंड में डाला जाएगा। ताकि, कुंड का पानी साफ और स्वच्छ हो सके।

गणेश उत्सव के दौरान ये प्रयोग किया गया था, लेकिन उतनी मात्रा में नींबू इकट्‌ठा नहीं हुए थे, जो नवरात्रि के 9 दिनों में हो गया। करीब 5 हजार पंडाल में निगम की निर्माल्य सामग्री इकट्‌ठा करने वाली गाड़ियां घुमती रही। इसके बाद नींबू को अलग कर बायो इंजाइम बनाने की प्रक्रिया शुरू की। आखिरी 3 दिन में ही 8 टन से ज्यादा नींबू आया।

प्राकृतिक तरीके से साफ करता है पानी बॉयो एंजाइम से जल शुद्धिकरण की यह पहल एक्सपर्ट की देखरेख में हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ‎(सीपीसीबी) के वैज्ञानिक इसे बनवा रहे हैं। वैज्ञानिकों ने बताया, प्रदूषण के ‎कारण पानी में ऑक्सीजन की मात्रा‎ कम हो जाती है।

इससे न सिर्फ जलीय जीव-जंतु मर जाते हैं, बल्कि पानी भी सड़ जाता है। बायो एंजाइम पानी ‎को प्राकृतिक तरीके से साफ करता ‎है। यह नींबू, संतरे के छिलकों, सड़े ‎गुड़ और पानी को मिलाकर बनाया‎ जाता है। 10 से 15 दिन में यह तैयार हो जाता है।

हैंडवॉश के रूप में आ सकता है काम जानकारी के अनुसार, बायो इंजाइम एक प्राकृतिक, ‎गैर-विषैले और पर्यावरण के अनुकूल ‎क्लीनर का काम करता है। इसका ‎उपयोग कपड़े धोने के साथ बर्तन ‎और हाथ धोने के लिए भी किया जा ‎सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.