सात साल में पहली बार इतने कम बिके टू-व्हीलर, ये हैं बड़ी वजह

Updated on 04-04-2023 06:43 PM
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल डीलरों की संस्था डरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) ने देश में मार्च महीने के लिए वाहन पंजीकरण के आंकड़े जारी किए हैं। इस बार जो आंकड़े आए हैं वो काफी चौंकाने वाले हैं। देश में सात साल में पहली बार टू-व्हीलर सेगमेंट में बड़ी गिरावट आई है। टू-व्हीलर सेगमेंट का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग के लिए बड़े पैमाने पर कई तरह के कारक चुनौतियों के रूप में बने हुए हैं। फाडा के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2023 में, कुल वाहन खुदरा बिक्री में 14% का इजाफा हुआ है। ट्रैक्टरों को छोड़कर, सभी सेगमेंट में टू-व्हीलर थ्री-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल्स और कमर्शियल व्हीकल्स में क्रमशः 12%, 69%, 14% और 10% का इजाफा हुआ है। जबकि ट्रैक्टरों में केवल 4% की बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2023 में सभी सेगमेंट में कुल रजिस्ट्रेशन 13.89 प्रतिशत बढ़कर 20,41,847 यूनिट्स हो गया है। जबकि मार्च 2022 में यह 17,92,802 यूनिट्स था। टू-व्हीलर ने भले ही साल-दर-साल के आधार पर इजाफा किया है, लेकिन यह पूर्व महामारी के लेवल से काफी नीचे है। यह दिखाता है कि भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई का बोझ बढ़ा है।

खूब बिक रहे थ्री-व्हीलर


थ्री व्हीलर सेगमेंट में खूब बिक्री हो रही है। इसने मार्च 2020 के अपने पिछले हाई लेवल को भी पार कर लिया है। थ्री-व्हीलर की रेकॉर्ड बिक्री हो रही है। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने 14% की बढ़ोतरी के साथ ऊपर की ओर बढ़ना जारी रखा है। इधर अमेरिकी सरकार की एजेंसियों ने लगातार तीसरे महीने अल नीनो के इस साल के अंत तक आने की संभावना को दोहराया है। इसके चलते खराब मानसून देखा जा सकता है। इससे ग्रामीण भारत की विकास की क्षमता और प्रभावित होगी।

टू-व्हीलर के खराब आंकड़े


टू-व्हीलर के आंकड़े काफी खराब रहे हैं। 15.9 मिलियन की कुल खुदरा बिक्री के साथ 2-पहिया सेगमेंट 7 साल के निचले स्तर पर आ गया है। वहीं थ्री-व्हीलर सेंगमेंट में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह वित्त-वर्ष 19 के पूर्व कोविड-लेवल पर वापस आ गया है। वहीं 36 लाख वाहनों की रिटेल बिक्री के साथ पीवी की बिक्री रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ट्रैक्टरों के सेगमेंट में सबसे कम इजाफा देखा गया है। ट्रैक्टरों ने सबसे कम बढ़ोतरी दिखाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.