10 महीने में पहली बार चीन ने घटाई ब्याज दरें, उधर US में रेट हाइक पर पॉज बटन, ग्लोबल इकॉनमी के लिए कैसे संकेत?

Updated on 15-06-2023 07:51 PM
नई दिल्ली : ग्लोबल इकॉनमी (Global Economy) से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। पहली, अमेरिका ने 15 महीने में पहली बार इंटरेस्ट रेट हाइक (US Fed Interest Rate) पर पॉज बटन दबाया है। बुधवार रात अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में वृद्धि के सिलसिले को रोकने का फैसला लिया। वहीं, दूसरी तरफ चीन ने 10 महीने में पहली बार प्रमुख ब्याज दर (China Interest Rate) को घटाया है। यह दिखाता है कि दुनिया में अब महंगाई घट रही है और केंद्रीय बैंकों का ब्याज दरों को लेकर रुख नरम पड़ रह है। इससे पहले भारत के सेंट्रल बैंक आरबीआई ने भी रेपो रेट (RBI Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया था।

चीन ने घटा दी ब्याज दरें

चीन के सेंट्रल बैंक ने अपनी प्रमुख मीडियम टर्म लेंडिंग रेट्स को घटा दिया है। यह एक बहुप्रतीक्षित कदम था, क्योंकि चीनी इकॉनमी की पोस्ट कोविड रिकवरी की रफ्तार कम हो रही है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने कुछ वित्तीय संस्थानों के लिए 237 अरब चीनी यूआन (33 अरब डॉलर) की एक साल की मीडियम टर्म ऋण सुविधा के लिए रेट को 10 अधार अंक घटाकर 2.65 फीसदी कर दिया है। इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में सेंट्रल बैंक ने 7-दिन की रिवर्स रिपर्चेज रेट को 2 फीसदी से घटाकर 1.9 फीसदी कर दिया था।

10 महीने में पहली बार घटी रेट

चीनी केंद्रीय बैंक ने आखिरी बार अगस्त में 400 अरब यूआन के एक साल के एमएलएफ लोन्स पर ब्याज दर को घटाया था। अब 10 महीनों में पहली बार ब्याज दरों में गिरावट आई है। चीन की मध्यम अवधि की उधार सुविधा केंद्रीय बैंक को बैंकिंग प्रणाली में लिक्विडिटी डालने के लिए शुरू किया गया एक फंडिंग चैनल है।
अमेरिका में 5 से 5.25 फीसदी है रेट
अमेरिका की बात करें, तो फेडरल रिजर्व ने लगातार 10 बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। महंगाई पर काबू पाने के लिए यूएस फेड ने ब्याज दरों को बढ़ाया। इस बार फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। इस समय अमेरिका में प्रमुख ब्याज दर 5 से 5.25 फीसदी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.