पहली बार पीथमपुर भेजेंगे पटाखे का कचरा:भोपाल में 400 टन कचरा ज्यादा निकला

Updated on 21-10-2025 01:12 PM

इस बार दिवाली पर निकले पटाखे के कचरे को धार जिले के पीथमपुर भेजा जाएगा। कंटेनर के जरिए हेजर्डस्ट वेस्ट को नगर निगम की अनुबंधित फर्म पीथमपुर भेजेगी। जहां कचरे को नष्ट किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा। अब तक आदमपुर छावनी स्थित साइंटिफिक लैंडफिल साइट में इनर्ट वेस्ट के साथ दफन किया जाता रहा है।

दिवाली की रात करीब 15 करोड़ रुपए के पटाखे चलाए गए। इसे आज कलेक्ट किया जा रहा है। इसके लिए करीब 11 हजार सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पटाखे और दूसरे कचरे को अलग-अलग रखा जा रहा है। सफाईकर्मी यह कचरा हैजार्ड्स वेस्ट (खतरनाक कचरा) के रूप में कलेक्ट कर रहे हैं।

300 टन बढ़ा कचरा, आज 400 टन तक और बढ़ गया बता दें कि दिवाली की साफ-सफाई होने से शहर में हर रोज 1100 टन कचरा रोज निकल रहा था। आम दिनों की तुलना में यह 300 टन बढ़ गया था। दिवाली की रात पटाखे फोड़ने के चलते यह 13 से 14 टन तक पहुंच गया है। यानी, करीब 400 टन कचरा अधिक निकला है।

बाजारों से भी निकला है कचरा दिवाली के अगले दिन मंगलवार को बाजारों और मुख्य मार्गों से लेकर कॉलोनियों में बड़े पैमाने पर पटाखों का कचरा इकट्‌ठा हो रहा है। अब तक इसे सफाई कामगार नियमित झाड़ू लगाकर साधारण ड्राई वेस्ट के साथ कलेक्ट करते रहे हैं।

पटाखों के कचरे को हैजार्डस वेस्ट माना गया है, क्योंकि इसमें बड़ी मात्रा में बारूद और अन्य खतरनाक मैटलिक कंपाउंड होते हैं। इसलिए इसे अलग रखा जा रहा है। एमआईसी मेंबर बघेल ने बताया, आम दिनों में 2 से 3 बार डोर-टू-डोर कचरा गाड़ियां पहुंचती हैं, लेकिन मंगलवार को यह 4 से 6 बार तक जाएगी।

जले हुए पटाखों की कैलोरिफिक वैल्यू अलग होती है पर्यावरण वैज्ञानिकों के अनुसार हैजार्ड्स वेस्ट का निष्पादन उसकी कैलोरिफिलिक वैल्यू के अनुसार होता है। जले हुए पटाखे की कैलोरिफिक वैल्यू कम होती है।

पहले कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर ले जाया जाएगा दिवाली पर पटाखों के अवशेष स्थल पर ही रह जाते हैं। जिसमें खतरनाक बारूद व अन्य अपशिष्ट (हेजर्डस्ट वेस्ट) प्रबंधन के लिए भी निगम ने व्यवस्थाएं की है। सभी वार्ड क्षेत्रों में हेजर्डस्ट वेस्ट को पृथक से एकत्र कर संबंधित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर एकत्र किया जाएगा। ट्रांसफर स्टेशन पर कंटेनर में एकत्र हेजर्डस्ट वेस्ट को निगम की अनुबंधित फर्म द्वारा पीथमपुर भेजा जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.