फुटबॉलर कशमिना क्रोएशिया के क्लब डायनेमो जागरेब टीम में शामिल

Updated on 30-12-2023 02:01 PM

मणिपुर की एमके कशमिना को क्रोएशिया के टॉप डिविजन फुटबॉल क्लब डायनेमो जागरेब ने टीम में शामिल किया। डायनेमो क्लब की पुरुष टीम से लुका मोड्रिच, मातेओ कोवाकिच जैसे खिलाड़ी ट्रेनिंग ले चुके हैं।

कशमिना ने इस टीम के साथ जुड़कर अदिति चौहान, मनीषा कल्याण और ज्योति चौहान जैसी चुनिंदा महिला भारतीय खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई है, जो यूरोप में जाकर खेलेंगी। कशमिना के साथ किरण पिसदा को भी डायनेमो ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

इंजरी की वजह से पिछला सीजन खराब रहा और फिर मणिपुर दंगों में फंसी
2017 में कशमिना ने ईस्टर्न स्पोर्टिंग यूनियन की सीनियर टीम के साथ इंडियन वीमेंस लीग का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने गोकुलम केरल के साथ दो बार ये खिताब और जीता। हालांकि, 2023 की शुरुआत में कशमिना को एड़ी की इंजरी हुई। चोट की वजह से वे छह महीने खेल नहीं पाईं। इसके बाद मणिपुर हिंसा की वजह से फुटबॉल से दूर रहीं। वो बताती हैं, "मणिपुर में जो भी हुआ, उसने हम सबको परेशान किया। हमारे आसपास के सभी लोग जीविका के लिए सब्जी बेचने लगे थे।' इस दौरान कशमिना ने पिता के साथ ट्रेनिंग की। वो सुबह सबके जागने से पहले ट्रेनिंग शुरू कर देती थी।

5 से 9 बजे तक पिता के साथ ट्रेनिंग करने के बाद वो स्थानीय कोच दिनकू के साथ ट्रेनिंग करती थी। दिनकू को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन का कोचिंग लाइसेंस प्राप्त हैं। कशमिना बताती हैं कि आस-पास के लोग मजाक उड़ाते हुए बोलते थे कि कशमिना पागल हो गई है।

कशमिना के पिता भी स्टेट लेवल के फुटबॉल खिलाड़ी
कशमिना के पिता स्टेट लेवल के फुटबॉल खिलाड़ी थे। हालांकि, घर चलाने के लिए उन्हें ऑटो रिक्शा चलाना पड़ा। दंगों के दौरान परिवार को तंगी का सामना करना पड़ा। तब मां ने स्थानीय टूर्नामेंट में पकौड़े बेचकर घर चलाया था।

कशमिना बताती हैं कि कुछ दिन बहुत ही मुश्किल होते थे। वो घर में अकेले बैठकर रोती थी। उनकी मदद दोस्त रोशनी ने भी की। रोशनी खुद एक जूडो प्लेयर हैं, जिन्हें खेलो इंडिया के तहत पैसे मिलते थे। वो उन्हीं पैसों से कशमिना की मदद करती थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.