खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाई दुकानों का निरीक्षण, नमूने लिए गए

Updated on 19-10-2025 11:54 AM

उत्तर बस्तर कांकेर। आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनज़र कलेक्टर के आदेशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं त्यौहार के अवसर पर मानव उपभोग हेतु स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण के निर्देश दिए गए। सभी प्रतिष्ठानों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा स्वच्छ परिवेश में मिठाई एवं नमकीन तैयार करने हेतु हिदायत दी गई। 

इस दौरान विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों से कुल 09 मिठाई एवं नमकीन के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए हैं। तीन प्रतिष्ठानों को अनियमितता पाए जाने पर तत्काल सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब तक जिले के समस्त ब्लॉकों से कुल 30 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु प्रेषित किए जा चुके हैं। वहीं, चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं एवं किराना दुकानों से 128 खाद्य नमूने लिए गए। मौके पर प्रारंभिक जांच में अमानक पाए गए खाद्य पदार्थों को नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान मिठाइयों की पैकिंग में अखबारी कागज का उपयोग करते पाए जाने पर तत्काल उसे नष्ट करवाया गया एवं भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई। 

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि दीपावली पर्व पर मिठाइयाँ खरीदते समय रंग युक्त मिठाइयों से बचें एवं पैक्ड खाद्य सामग्री की मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें। संपूर्ण कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुस्मित देवांगन, श्री भारत भूषण पटेल एवं खाद्य निरीक्षक श्री उमेश सिन्हा की संयुक्त टीम उपस्थित रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.