अवैध होटल-रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की छापामार कार्रवाई, सड़े आलू देखकर दंग रह गई टीम

Updated on 09-04-2024 12:52 PM

भोपाल। जिले में बिना लाइसेंस के संचालित किए जा रहे होटल-रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सोमवार को छापामार कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि टीम ने भोपाल रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर, चांदबड़, न्यूमार्केट स्थित करीब 20 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। चांदबड़ स्थित होटल अजीजा एंड रेस्टोरेंट, दिलबहार भोजनालय में अस्वच्छ परिस्थितियों में बिना खाद्य पंजीयन प्राप्त किए पदार्थों का विक्रय किया जा रहा था। साथ ही मेट्रो भोजनालय, रायल भोजनालय, अशोक टी कार्नर में खाद्य पंजीयन नहीं होना और गुप्ता भोजनालय में अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य कारोबार संचालित किया जा रहा था। ऐसे में खाद्य कारोबारियों के खिलाफ खाद्य पंजीयन प्राप्त नहीं करने के आरोप में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें से एक होटल में तो इतनी गंदगी मिली कि निरीक्षण करने पहुंची टीम भी देखकर हैरान रह गई। होटल के फ्रिज में रखे आलू सड़े हुए पाए गए, जिन पर फफूंद उग आई थी।

उन्होंने बताया कि टीटीनगर स्थित न्यू मार्केट में संचालित प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर पेय पदार्थों, बेकरी, नमकीन तथा दुग्ध उत्पादों के कुल 27 नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच में अमानक पाए जाने वाले नमूनों से संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.