लोक कला, संस्कृति को निरंतर बढ़ावा मिलेगा - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 23-02-2023 05:14 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार लोक कला और संस्कृति को निरंतर बढ़ावा देगी। लोक कला की परंपरा को जीवित रखना और आगे भी बढ़ाना मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज छतरपुर जिले के खजुराहो में आदिवर्त के लोकार्पण समारोह के बाद लोक कलाकार पंचायत को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार, सूक्ष्म, लघु,मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा सहित अन्य विशिष्टजन भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के कलाकारों के हित में अनेक घोषणाएँ की। उन्होंने कहा कि जो कलाकार आर्थिक रूप से कमजोर है और जिन्होंने मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है, उनको प्रतिमाह मिलने वाली वित्तीय सहायता 800 को बढ़ा कर 5 हजार रूपए किया जाएगा। कलाकारों के दिवंगत होने पर उनके परिवार को 3500 रूपए प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कला के प्रदर्शन के लिए बुलाने पर अभी उन्हें प्रतिदिन मिलने वाले 800 रूपए के मानदेय को बढ़ा कर 1500 रूपए किया जाएगा। दैनिक भत्ता भी 250 से बढ़ा कर 500 रूपए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कलाकारों की चिंता करना मध्यप्रदेश सरकार का कर्त्तव्य है। कलाकारों को रोजगार मिलता रहे, इसके लिये संस्कृति विभाग सालभर कार्यक्रम करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिल कर कला, संगीत, नृत्य की परंपरा को जीवित रखना होगा। आदिवर्त संग्रहालय को अब पूरी दुनिया देखेगी। जनजातीय कला का अब विश्व स्तरीय प्रकटीकरण होगा। समारोह के अंत में मुख्यमंत्री श्री चौहान , केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार, प्रभारी मंत्री श्री सखलेचा ने मंच से नीचे आकर खाट पर बैठ कर कलाकारों के साथ फोटो भी खिचवाएँ तथा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य को देखा।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश शासन के राज्य शिखर सम्मान से कलाकारों को अलंकृत भी किया। पदमश्री भूरी बाई, गोंड चित्रांकन के लिए दुर्गा बाई व्याम, बैगा नृत्य के लिए श्री अर्जुन सिंह धुर्वे एवं जोधैया बाई, राई नृत्य को विश्वमंच पर पहचान दिलाने के लिए पदमश्री रामसहाय पांडेय को अलंकृत किया।

हिंदी साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए श्री अश्विनी कुमार दुबे, संस्कृत साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए डा.भगवतीलाल राज पुरोहित एवं डा.विजया शर्मा, रूपंकर कला के लिए श्री अनिल कुमार, नाटक क्षेत्र के लिए श्री प्रशांत खिड़वड़कर, जनजातीय और लोककला के क्षेत्र में योगदान के लिए सावित्री बाई बैगा, सारंगी वादन के क्षेत्र में योगदान के लिए उस्ताद मुन्ने खान को सम्मानित किया।

सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि खजुराहो कला, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच से देश के अलग-अलग स्थानों पर बैठक के जरिए स्थानीय कला, संस्कृति और परंपरा से परिचित कराने जी-20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक खजुराहो में होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि विश्व विख्यात खजुराहो नृत्य समारोह के आयोजन का यह 49वां वर्ष है। इस नृत्य समारोह ने भी नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। सांसद ने कहा कि वर्ल्ड हेरिटेज और आइकॉनिक सिटी खजुराहो को नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों और अधिकारी, कर्मचारियों सहित सर्व समाज के सहयोग से खजुराहो शहर को सजाने संवारने और क्लीन एवं ग्रीन खजुराहो बनाने के कार्य में योगदान के लिए सभी का अभिनंदन कर आभार जताया।

सांसद श्री शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा के परिपालन में आदिवर्त संग्रहालय लोकार्पित किया गया है। इसके माध्यम से पर्यटकों को जनजातीय समाज के रहन, सहन संस्कृति के संरक्षण के प्रयासों से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। साथ ही उम्मीद जताई कि कला संस्कृति के संरक्षण के लिए आर्यावर्त संग्रहालय मील का पत्थर साबित होगा। सांसद श्री शर्मा ने सभी नागरिकों को खजुराहो को सोलर सिटी बनाने का संकल्प भी दिलाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.