फ्लाइंग SKY... सूर्यकुमार यादव ने लपके एक जैसे दो हैरतअंगेज कैच, खुली रह गईं सभी की आंखें

Updated on 02-02-2023 06:54 PM
अहमदाबाद: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच अहमदाबाद में टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला गया। भारत ने इस मैच को 168 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों ने कमाल किया। शुभमन गिल (Suryakumar Yadav) ने शतकीय पारी खेली। तो इसके बाद हार्दिक पंड्या ने 4 विकेट लिये। इन सभी के बीच टीम के फील्डिर्स ने भी अपना अहम योगदान दिया।

सूर्या ने एक जैसे दो कैच लिये

भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बल्लेबाज से विस्फोट तो करते ही हैं। इस बार उन्होंने फील्डिंग में भी अपना जलवा दिखाया। पहले ओवर में कप्तान हार्दिक पंड्या ने उन्हें स्लिप में खड़ा किया। पहले ही ओवर की 5वीं गेंद को फिन एलेन ने कट करने की कोशिश की लेकिन वह बल्ले का मोटे किनारा लेकर स्लिप की तरफ गई। गेंद काफी ऊपर थी लेकिन सूर्या ने हवा में उड़ते हुए गेंद को लपक लिया। वैसे भी बल्ले का किनारा लेने के बाद गेंद काफी तेज जाती है।
तीसरे ओवर में एक बार फिर ऐसा हुआ। इस बार गेंदबाज भी हार्दिक पंड्या ही थी। गेंद ग्लेन फिलिप्स के बल्ले का किनारा लेकर गई। बार बार भी सूर्यकुमार यादव पूरी तरह तैयार थी। इस कैच को भी उन्होंने पहले के जैसे ही हवा में उड़कर पकड़ा। दूसरा कैच पूरी तरह पहले कैच का एक्शन रिप्ले लग रहा था।

भारत ने जीती सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 168 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 234 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 126 रनों की पारी खेली। उन्होंने ये रन सिर्फ 63 गेंदों पर बना दिये। इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पारी को 12.1 ओवर में महज 66 रन पर समेट कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.