फ्लाइंग डुप्लेसिस... हवा में उड़कर फाफ ने ढाया कहर, पकड़ा हैरतअंगेज कैच

Updated on 03-04-2023 06:30 PM
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का पांचवां मुकाबला 2 अप्रैल रविवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पूरी तरह से होम टीम का दबदबा देखने को मिला। आरसीबी ने मुंबई को सीजन के अपने अपने पहले मुकाबले में 8 विकेट से रौंदा। बैंगलोर की इस बड़ी जीत में कप्तान फाफ डुप्लिसिस ने बल्ले से तो खास योगदान दिया ही। लेकिन साथ ही उन्होंने एक कमाल का कैच भी लपका जिसके चलते वह जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
फाफ डुप्लिसिस ने पकड़ा गजब का कैच

दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी का 18वां ओवर आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर ऋतिक शौकीन स्ट्राइक पर थे। शौकीन ने पहली गेंद पर कवर्स के ऊपर से एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। गौरतलब है कि वह गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए जिसके चलते बॉल बड़ी मुश्किल से 30 यार्ड सर्कल का दायरा पर कर पाई। हालांकि 30 यार्ड के दायरे के खत्म होने के एकदम नजदीक खड़े कप्तान फाफ डुप्लिसिस ने पीछे की तरफ भागते हुए हवा में उछल कर जबरदस्त कैच लपक लिया। उनका यह कैच देख हर कोई हैरान था। ऐसे में शौकीन सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं अब इस कैच की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
डुप्लिसिस ने खेली 73 रन की तूफानी पारी

फाफ डुप्लिसिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मुकाबले में विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी करते हुए सबका दिल जीत लिया। उन्होंने पहले ही मैच में बता दिया कि वह इस सीजन चुप नहीं रहने वाले हैं। फाफ ने 43 गेंदों का सामना कर 169 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 73 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। इसी के साथ उनको मैच के बाद अपनी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी सम्मानित किया गया। बहरहाल, आरसीबी का अगला मुकाबला आईपीएल 2023 में 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से ईडन गार्डन्स में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.