'लीटर में आटा, रुपये में आबादी', संबित पात्रा ने वीडियो शेयर कर राहुल गांधी को बताया गजब महाज्ञानी

Updated on 08-01-2023 05:38 PM
नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एक बार फिर जुबान फिसल गई और उन्होंने आबादी की गिनती रुपये में कर डाली। दरअसल राहुल गांधी हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश की आर्थिक स्थिति के मुद्दे पर भाषण दे रहे थे। इस दौरान बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते-करते कांग्रेस नेता की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा, 'देश की जो आर्थिक स्थिति है, उसके बारे में बताना चाहता हूं।' राहुल गांधी ने आगे कहा, 'देश की आबादी 140 करोड़ रुपये है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बीजेपी नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस वीडियो को शेयर कर चुटकी ली है।
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'लीटर में आटा और रुपये में आबादी, ऐसे गजब के महाज्ञानी हैं राहुल गांधी।' राहुल गांधी इससे पहले भी कई बार जुबान फिसलने के चलते हंसी का पात्र बन चुके हैं। पिछले साल राहुल गांधी ने एक भाषण में आटे की कीमत लीटर में बताई थी। महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा था, 'आटा 22 रुपये लीटर बिकता है।' इस दौरान राहुल गांधी की काफी किरकिरी हुई थी।
स्टीव जॉब्स को बता दिया था माइक्रोसॉफ्ट का मालिक
राहुल गांधी ने बीते साल एक और गलत बयान देकर अपनी फजीहत करवाई थी। महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई के नार्सी मुंजी संस्थान में राहुल छात्रों को संबोधित कर रहे थे कि तभी उन्होंने कहा कि एक दिन आप इस देश को चलाएंगे, संस्थानों पर राज करेंगे, आप माइक्रोसॉफ्ट में स्टीव जॉब्स की भूमिका में होंगे। बस यहीं राहुल से बड़ा ब्लंडर हो गया। स्टीव जॉब्स माइक्रोसॉफ्ट में नहीं ऐपल के सीईओ थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.