उड़ानें रद्द, बाजार बंद, स्कूलों की छुट्टी चीन में ऐसा क्या हुआ कि मच गया हाहाकार, हॉन्ग कॉन्ग में भी हाई अलर्ट

Updated on 02-09-2023 01:59 PM
हॉन्ग कॉन्ग: चीन ने हॉन्ग कॉन्ग और गुआंगडोंग जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा इन दोनों इलाकों में स्कूलों, व्यवसायों और बाजारों को भी बंद करने का आदेश जारी किया गया है। लोगों को घर में रहने की हिदायत दी गई है और बाहर निकलने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। लोगों से आपातकालीन वस्तुओं का स्टॉक रखने और हर चुनौती के लिए तैयार रहने की अपील भी की गई है। यह सब अति शक्तिशाली साओला चक्रवात के कारण किया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि साओला चक्रवात लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटे की चलने वाली हवाओं के साथ हॉन्ग कॉन्ग और गुआंगडोंग की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस सुपर टाइफून के शुक्रवार की देर रात या शनिवार की सुबह गुआंग्डोंग में दस्तक देने की आशंका है।


8 लाख लोगों को निकाला गया

चीन ने टाइफून साओला के कारण पहले ही 8 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है। पूरे ग्वांगडोंग में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। चीन में गर्मी की छुट्टियों के बाद शुक्रवार को स्कूलों को खोला जाना था, लेकिन तूफान के कारण इस फैसले को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। हॉन्ग कॉन्ग में लगभग 460 उड़ानें रद्द होने से हवाई अड्डे पर 300 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। 75 लाख की आबादी वाले हॉन्ग कॉन्ग में तूफान की चेतावनी उच्चतम स्तर तक बढ़ा दी गई है। लोगों को मजबूत घरों में रहने को कहा गया है, जिस पर तूफान का असर कम से कम हो।

हॉन्ग कॉन्ग में तबाही का खतरा

हॉन्ग कॉन्ग के मौसम अधिकारियों ने कहा कि जैसे ही तूफान आएगा, मौसम तेजी से खराब हो जाएगा। तूफान की लहरें सामान्य ज्वार से लगभग 3 मीटर (10 फीट) ऊंची होंगी और अधिकतम जल स्तर एक रिकॉर्ड तक पहुंच जाएगा। चीन के मौसम अधिकारियों ने कहा है कि साओला हुइदोंग और ताइशान शहरों के बीच तट से टकरा सकता है। हॉन्ग कॉन्ग और मकाऊ उस तूफान के केंद्र में स्थित हैं। ऐसे में इन दोनों शहरों को सबसे ज्यादा खतरा है। तूफान के दौरान 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं अपने रास्ते में आने वाली हर एक चीज को उड़ा ले जाएंगी। इसे चीन के इतिहास में पांच सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक बताया जा रहा है।

बेहद खतरनाक है साओला चक्रवात


साओला उत्तर पश्चिमी प्रशांत महासागर और दक्षिण चीन सागर में बने तीन उष्णकटिबंधीय चक्रवातों में से एक है। दूसरा, हाइकुई तूफान ताइवान की ओर बढ़ रहा है,और चीन के फ़ुज़ियान प्रांत की ओर बढ़ने से पहले रविवार को द्वीप से टकराने के लिए तैयार है। तीसरा किरोगी तूफान जमीन से काफी दूर है। इसे भी उष्णकटिबंधीय तूफान के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

गुआंग्डोंग में फ्लाइट-ट्रेन सर्विस सस्पेंड

चीनी अधिकारियों ने गुआंग्डोंग में शनिवार शाम 6 बजे तक ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दीं हैं। गुआंग्डोंग के तट पर चलने वाली लगभग 85,000 मछली पकड़ने वाली नावों को बंदरगाह पर वापस बुला लिया गया है। 17 मिलियन से अधिक की आबादी वाले शहर शेन्ज़ेन ने शुक्रवार दोपहर से काम, व्यवसाय और वित्तीय बाजारों को बंद कर दिया गया है। , चेतावनी दी गई है कि चक्रवात की विनाशकारी हवाएं शनिवार तक यहां पहुंच सकती हैं। शनिवार सुबह 11 बजेतक शेन्ज़ेन और नजदीकी शहर झुहाई के हवाई अड्डों ने सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दिया गया है। सुरक्षा एहतियात के तौर पर तीन शहरों को जोड़ने वाला हांगकांग-झुहाई-मकाऊ पुल शुक्रवार को बंद कर दिया गया है।

मकाऊ में भी हाई अलर्ट

गुआंग्डोंग में ताइशान परमाणु ऊर्जा संयंत्र के अधिकारियों ने कहा कि इसने बाहरी परिचालन रोक दिया है और कमजोर सामग्रियों को बाहर स्थानांतरित कर दिया है, आपातकालीन कर्मचारियों ने ड्यूटी संभाली है। तट पर गुआंगडोंग के उत्तर में, फ़ुज़ियान प्रांत ने शुक्रवार तक 161,600 लोगों को निकाला था। मकाऊ के सभी कैसीनो रात 11 बजे से शनिवार को अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद हो जाएंगे। चीनी मौसम विज्ञानियों ने बताया कि साओलो आकार में छोटा है लेकिन तीव्रता में मजबूत है। एक विशेषज्ञ ने 2018 में उष्णकटिबंधीय तूफान रूंबिया का उदाहरण देते हुए बताया कि टाइफून के कारण होने वाली तबाही इस बात पर निर्भर करती है कि वे जमीन पर कितनी देर तक रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.