बढ़ने वाला है फ्लाइट्स का किराया, IndiGo ने कर दी शुरुआत, जानिए कितना महंगा होगा आपका सफर

Updated on 06-10-2023 02:33 PM
नई दिल्ली : फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई का तड़का लग गया है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ महंगा होने से एयरलाइंस अपने टिकट्स के दाम बढ़ा रही हैं। शुरुआत बजट एयरलाइन इंडिगो ने की है। इंडिगो ने आज से अपने फ्लाइट टिकट (indigo flight ticket) महंगे कर दिये हैं। इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर फ्लाइट टिकट्स के दाम बढ़ाए हैं। एयरलाइन ने फ्लाइट टिकट्स पर एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज वसूलने का फैसला लिया है। अब दूसरी एयरलाइन्स भी अपने एयर टिकट के दाम बढ़ा सकती हैं।

स्पाइसजेट भी बढ़ाएगी दाम


देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अपनी सभी उड़ानों पर 300 से 1000 रुपये तक का डिस्टेंस बेस्ड फ्यूल चार्ज लगा रही है। यह चार्ज आज से लागू हो गया है। वहीं, स्पाइसजेट ने कहा है कि वह बिना किसी डिटेल्स के फ्यूल चार्ज लगाएगी। अन्य एयरलाइन्स भी अब जल्द ही टिकटों की कीमतें बढ़ा सकती हैं। इसके पीछे वजह जेट ईंधन का महंगा होना, डॉलर में होने वाली कई ऑपरेशनल लागतों में रुपये का कमजोर होना शामिल है। इन दो वजहों से एयरलाइन्स पर कीमतें बढ़ाने का दबाव है।

दूरी के आधार पर होगा चार्ज


इंडिगो ने एक बयान में कहा, 'इंडिगो 6 अक्टूबर, 2023 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन शुल्क लगा रहा है। यह निर्णय एटीएफ की कीमतों में इजाफे के बाद लिया गया है, जो पिछले तीन महीनों में लगातार बढ़ी है। एटीएफ एयरलाइन के परिचालन खर्चों के एक बड़े हिस्से के लिए जिम्मेदार होता है, जिससे किराया समायोजन आवश्यक हो जाता है। इंडिगो फ्लाइट्स की बुकिंग करने वाले यात्रियों को सेक्टर डिस्टेंस के आधार पर, प्रति सेक्टर ईंधन शुल्क देना होगा।'

300 से 1000 रुपये तक बढ़ा किराया


इंडिगो के अनुसार, वह 500 किमी तक के सेक्टर्स के लिए 300 रुपये का ईंधन शुल्क, 501-1,000 किमी के लिए 400 रुपये, 1001-1500 किमी के लिए 550 रुपये, 1,501-2,501 किमी के लिए 650 रुपये, 2501-3500 किमी के लिए 800 रुपये, और 3501 किमी और उससे अधिक के लिए 1000 रुपये का शुल्क लेगी।

5.1% बढ़ीं एटीएफ की कीमत


एविएशन एनालिस्ट अमेया जोशी ने कहा, 'एटीएफ की कीमतें पिछले महीने की तुलना में 5.1% और अक्टूबर 2022 की तुलना में 2.32% बढ़ी हैं। रुपये के गिरने के चलते एयरलाइनों पर दबाव है। ईंधन शुल्क थोड़ी मदद करेगा। हालांकि, एटीएफ की कीमत में पूरी वृद्धि की भरपाई नहीं करेगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.