बिल्डर के वादों का हिसाब मांग सकते हैं फ्लैट खरीदार, जानें सुप्रीम कोर्ट ने कैसे दिखा दिया रास्ता

Updated on 12-02-2023 09:04 PM
नई दिल्ली: राम कुमार 38 साल के हैं। करीब 5 साल पहले उन्होंने सेविंग्स और पीएफ के पैसे जोड़कर ग्रेटर नोएडा में फ्लैट बुक कराया था। दो साल पहले पजेशन भी मिल गया लेकिन बुकिंग के समय किया गया बिल्डर का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। फ्लैट बुकिंग के समय बिल्डर ने दोनों कमरे में एसी का वादा किया था। चूंकि फ्लैट मिलने में देरी हो रही थी, इसलिए उन्होंने तब एसी का दावा ही नहीं किया। उनके जैसे कई और भी थे तो उन्हें लगा अब एसी तो मिलने से रही। वैसे भी बिल्डर ऐसे 'फ्रॉड' करने के लिए बदनाम हैं। राम जिस सोसाइटी में रहते हैं वहां जब तीन हाईराइज टावर नए खड़े किए गए जा रहे थे तो उनके लिए अलग से गेट देने का भी वादा किया गया था। कोने में एक पोडियम पार्क के भी सपने दिखाए गए थे, जहां इस समय बिल्डिंग मटेरियल का मलबा जमा है। जब से राम को सुप्रीम कोर्ट के नए फैसले के बारे में जानकारी हुई है। उन्हें बिल्डर का वो वादा फिर से याद आने लगा है।राम कहते हैं कि उनकी सोसाइटी में ही ऐसे 15-16 लोग ऐसे हैं, जिन्हें जल्दी बुकिंग कराने पर गिफ्ट का वादा किया गया था। सोसाइटी में अलग से डीजी (जेनरेटर) भी नहीं लगा। यह तो नोएडा एक्सटेंशन में एक मूर्ति चौक के पास की एक सोसाइटी में कुछ लोगों का हाल है। पूरे नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम समेत देश के कई शहरों में ऐसे वादों की भरमार है जो पूरे नहीं हुए। गांव से कमाने शहर आया नौजवान यह कहकर खामोश हो जाता है कि कोर्ट-कचहरी का चक्कर है भाई, वह नौकरी करे या बिल्डर से लड़े। वैसे भी बिल्डर से कानूनी लड़ाई में जीत मिलने की नाउम्मीदी से वह हार मान लेता है। लेकिन अब फ्लैट खरीदारों के हित में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण बात कही है। जी हां, देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा है कि कब्जा मिलने के बाद भी घर खरीदार के पास बिल्डर के वादे पर दावे का अधिकार रहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.