फ्लेयर राइटिंग ने भरी निवेशकों की झोली, 65% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ शेयर

Updated on 01-12-2023 01:50 PM
नई दिल्ली: टाटा टेक्नोलॉजीज और गांधार ऑयल के बाद पेन बनाने वाली टॉप कंपनी फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज की भी आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। कंपनी का शेयर एनएसई पर करीब 65 परसेंट की तेजी के साथ 501 रुपये पर लिस्ट हुआ। बीएसई पर यह 503 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 304 रुपये था। कंपनी का 593 करोड़ रुपये का आईपीओ 49.28 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्यूआईबी कैटगरी में इसे 122.02 गुना बोलियां मिली थीं जबकि एनआईआई पोर्शन 35.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल कैटगरी में इसे 13.73 गुना बोलियां मिली थीं। यह आईपीओ 22 नवंबर को खुला था और 24 नवंबर को बंद हुआ था। इससे पहले गुरुवार को टाटा टेक्नोलॉजी का शेयर 140 परसेंट और गांधार ऑयल का शेयर 78 परसेंट की तेजी के साथ लिस्ट हुआ था।

पिछले सप्ताह के टाटा टेक्नोलॉजीज, गांधार ऑयल, इरेडा और फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ-साथ फ्लेयर राइटिंग का आईपीओ भी आया था। टाटा टेक्नोलॉजीज और गांधार ऑयल के साथ-साथ इसकी लिस्टिंग भी 30 नवंबर को होने वाली थी। लेकिन कंपनी के शेयरों के बेसिस ऑफ अलॉटमेंट को फाइनल करने में देरी के कारण लिस्टिंग एक दिन के लिए टालनी पड़ी। पेन बनाने वाली यह कंपनी 45 साल से ज्यादा पुराने फ्लैगशिप ब्रांड फ्लेयर की मालिक है। यह इस साल मार्च में करीब 8 प्रतिशत से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी के साथ ओवरऑल राइटिंग इंस्ट्रूमेंट इंडस्ट्री में टॉप तीन प्लेयर्स में से एक है। आईपीओ से जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल कंपनी गुजरात के वलसाड जिले में राटिंग इंस्ट्रूमेंट्स के लिए मैन्युफैक्चिरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.