अयोध्या में ध्वजारोहण, तो सीतामढ़ी में विवाहोत्सव: जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम में सदियों पुरानी परंपरा का उल्लास

Updated on 24-11-2025 01:51 PM
सीतामढ़ीः अयोध्या और सीतामढ़ी के साथ ही नेपाल का जनकपुर भगवान श्री राम और मां सीता से जुड़ा पौराणिक स्थल है। अयोध्या श्री राम की जन्मस्थली है, तो सीतामढ़ी मां जानकी की प्राकट्यस्थली। जनकपुर में पुरुषोत्तम भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ है। कालांतर में जनकपुर में माता सीता के पिता राजा जनक का गृह था। बहरहाल, प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह के दिन यानी विवाह पंचमी को मिथिला क्षेत्र में यह उत्सव (राम-सीता का विवाह) पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर जनकपुर में राम जानकी मंदिर और सीतामढ़ी के पुनौरा धाम (जानकी मंदिर) पर विवाह पंचमी का कार्यक्रम पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

अयोध्या की तरह सीतामढ़ी में तैयारी

अयोध्या में रामलला के मंदिर पर पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा 25 नवंबर 25 को (विवाह पंचमी) ध्वजारोहण का कार्यक्रम है। वहां उत्सव जैसा माहौल है, तो यहां सीतामढ़ी में अयोध्या के कार्यक्रम के मद्देनजर कोई कार्यक्रम तो नहीं है, लेकिन विवाह पंचमी को लेकर हर वर्ष की तरह इस बार भी जोरो से तैयारी चल रही है। एक तरह से तैयारी पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि मिथिला क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर और सीतामढ़ी में विवाह पंचमी को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। जनकपुर में प्रभु श्रीराम और मां सीता का विवाह कार्यक्रम देखने के लिए लाखों श्रद्धालु, तो सीतामढ़ी में हजारों श्रद्धालु शामिल होते है। खास कर महिलाएं बड़ी संख्या में विवाह देखने पहुंचती है।

अयोध्या से नहीं आया है कोई न्योता


जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम के महंत कौशल किशोर दास के शिष्य रामकुमार दास ने NBT ऑनलाइन को बताया कि अयोध्या में होने कार्यक्रम को लेकर पुनौरा धाम मंदिर प्रबंधन को कोई न्योता नहीं आया है। बहरहाल, यहां विवाह पंचमी का कार्यक्रम मनाने की पूरी तैयारी चल रही है। सोमवार को विवाह को लेकर पूजा- मटकोर और मंगलवार को विवाहोत्सव का कार्यक्रम होगा। इधर, शहर स्थित जानकी मंदिर में भी विवाहोत्सव की तैयारी चल रही है। पुनौरा धाम के महंत के मुख्य शिष्य राम कुमार दास जी ने बताया कि शाम 7.30 बजे पूजा-मटकोर और 8.30 बजे हल्दी का कार्यक्रम है।


विवाह पंचमी को मिथिला में विवाह नहीं


विवाह पंचमी का दिन मिथिला के लोगों के लिए खास होता है। आचार्य मुकेश कुमार मिश्र के अनुसार, इस तिथि को मिथिला क्षेत्र में विवाह नहीं किया जाता है। सदियों से लोगों में धारणा है कि इस तिथि को मां जानकी का विवाह स्वयं विष्णु के अवतार श्री राम के साथ हुआ था और मां सीता को जीवन भर दुःख ही दुःख भोगना पड़ा था। इसलिए मिथिला के लोग इस तिथि को विवाह की दृष्टि से अपशगुन मानते हैं। वैसे इस पावन तिथि पर महिलाएं विवाह पंचमी का व्रत-उपवास रखकर पूजा-अर्चना करतीं हैं। मान्यता है कि इस दिन जो भी अविवाहित युवती उपवास व्रत रख प्रभु श्रीराम और माता जानकी की भाव पूर्वक पूजा-आराधना करतीं हैं, उन्हें मन योग्य पति की प्राप्ति होती है। वहीं, सुहागन स्त्रियों के दांपत्य जीवन सदा खुशहाल रहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.