पंजातोड़ यॉर्कर और 41 साल के धोनी, संदीप शर्मा की आखिरी बॉल पर छक्का क्यों नहीं मार पाए माही

Updated on 13-04-2023 08:33 PM
CSK vs RR:: 17 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी बीती रात आखिरी गेंद पर छक्का मारकर अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत नहीं दिला पाए। घरेलू दर्शकों के बीच चेपॉक स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 21 रन की दरकार थी। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्का मारने के बावजूद अंतिम बॉल पर पांच रन की दरकार थी। अनुभवी पेसर संदीप शर्मा ने शानदार यॉर्कर फेंका, जिसका माही के पास कोई जवाब नहीं था। धोनी ने तीन रन की इस चुभने वाली हार का कारण मिडिल ओवर्स में धीमी बल्लेबाजी बताई।
माही ने किसे ठहराया कसूरवार
धोनी की माने तो मैच का भाग्य सातवें से 15वें ओवर के बीच तय हो गया था, जिसमें डेवोन कॉनवे (38 गेंदों में 50 रन), शिवम दुबे (9 गेंदों पर 8 रन) और मोइन अली (10 गेंदों में 7 रन) के विकेट गिरे। रविचंद्रन अश्विन (2/25) और युजवेंद्र चहल (2/27) ने शानदार गेंदबाजी की। धोनी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, 'मैं और जडेजा आखिरी बल्लेबाजी जोड़ी थे। टूर्नामेंट की शुरुआत में आप नेट रनरेट को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत नहीं कर सकते थे क्योंकि बहुत सारे ओवर जाने थे। हम बीच के ओवर्स में सिंगल-डबल ले सकते थे। तीन बड़े छक्के लगाने पर धोनी ने कहा कि उन्होंने गेंदबाज के गलतियां करने का इंतजार किया।
धोनी के खिलाफ क्या थी रणनीति?
आखिरी ओवर फेंकने वाले संदीप शर्मा थोड़े दबाव में थे। किंग्स इलेवन पजाब से आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले संदीप शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद से होते हुए इस सीजन राजस्थान रॉयल्स पहुंचे। ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा के इंजर्ड होने के बाद उन्हें बतौर रिप्लसमेंट स्क्वॉड में शामिल किया गया था। धोनी के खिलाफ आखिरी ओवर में संदीप शर्मा अपनी रणनीति पर बात करते हुए कहते हैं, 'मैं सिर्फ अपने यॉर्कर को अंजाम देना चाहता था। नेट्स में अच्छी यॉर्कर गेंदबाजी कर रहा था। हील पर यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैं चूक गया इसलिए मैं विकेट के चारों ओर गया, और नतीजे आए। मैं जडेजा के खिलाफ उनकी पहुंच से दूर गेंद ले जाना चाहता था। माही भाई के लिए मैं एंगल बदलना चाहता था, इसलिए राउंड द विकेट आया और यह चाल काम कर गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.