किसान के घर का डाका डालने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार, 49 लाख रुपये बरामद

Updated on 10-04-2024 12:16 PM
भोपाल। शाहपुरा के बी सेक्टर 234 नंबर मकान में डाका डालने वाले नाबालिग समेत पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से करीब 49 लाख रुपये बरामद हुए हैं, आराेपिताें के चार साथी फरार हैं। जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगी है,उनके पास सोने चांदी जेवरात है। इस डकैती की साजिश में घर का एक नाबालिग नौकर और ड्राइवर शामिल था। दोनों यह आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपितों ने रायसेन के बदमाशों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी।

चूनाभट्टी पुलिस के मुताबिक मूलत: नागौद सतना निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह शाहपुरा सी सेक्टर पत्नी सविता सिंह स्वजनों के साथ रहते हैं।उनकी घर में धर्मेंद्र सिंह परिहार अपनी पत्नी सुमन के साथ काम करता है। उसके अलावा एक नाबालिग अपने घर छोटे मोटे काम करने के लिए रखा है।उनके यहां से पुलिस को 12 बजे के करीब सूचना मिली थी, कि उसके घर में पांच से छह अज्ञात बदमाशों 50 लाख रुपये, सोने चांदी के जेवरात के साथ हीरे हार की डकैती कर ले गए।घटना के समय घर पर नौकरों ही थे,घर के मालिक होटल में खाना खाने गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल शहर में नाकेबंदी कर आरोपितों की तलाश शुरू की गई।

ऐसे होती चली गई गिरफ्तारियां: मिसरोद पुलिस को सोमवार देर रात बाइक पर पैदल धक्का मारते ले जाते युवक दिखा,उसे रोका तो पुलिस को उसके हाथ पर खून नजर आया, संदेह होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया,जहां उसकी पहचान संतोष नगर मंडीदीप रायसेन निवासी 24 वर्षीय अमित राठौर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से रुपये और उसके बाइक में से पांच - पांच सौ की गडि़यां बरामद हुई। पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया। उससे जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने किंग पार्क सिटी शिवाालिक ब्लाक मंडीदीप रायसेन निवासी 31 वर्षीय संतोष कुमार जांगडे, राम नगर निवासी निवासी सोनू उर्फ बलवंत अहिरवार को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद घटना में शामिल पीड‍ित परिवार का ड्राइवर पाल ढाबा के पीछे मिसरोद निवासी 23 वर्षीय लक्ष्मण सिंह कीर और नाबालगि नौकर के बारे में जानकारी मिली। जब दोनों से पूछताछ की तो दोनों टूट गए और घटना में शामिल होना कबूल कर लिया। गिरफ्तार रायसेन के बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड मिला है, इसके अलावा ड्राइवर का भी कार में आग लगाने का एक अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है। लक्षमण को इस वारदात में करीब पांच लाख रुपये मिलने की बात भी सामने आई है। आरोपितों के पास से धारदार हथियार , देशी कट्टा और नकदी बरामद की गई है।

35 मिनट में की थी वारदात

डकैत इशारा मिलते ही शाहपुरा के मकान में डाका डालने हाथों में धारदार हथियार और नकाब पहनकर करीब परिवार 10:10 पर घुसे थे और 10 :35 पर वारदात करने के बाद भाग गए थे।इस वारदात करने के लिए वह तीन माह से प्लानिंग कर रहे थे, चार अप्रैल को भी वारदार करने की योजना थी,लेकिन पीडित परिवार ने नाबालिग को जबरन उसकी मां के पास भेज दिया था। इस कारण से कामयाब नहीं हो पाए थे। डकैत साथ में धारदार हथियार लेकर घुसे थे।

इनका कहना है

शाहपुरा सी सेक्टर डकैती में पाचं आरोपितों को गिरफ्तार किया है,इस साजिश में पीडित् परिवार दो नौकर शामिल निकले हैं। उनसे पूछताछ जारी है।

हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस आयुक्त भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.