फिट्जी कोचिंग सेंटर कुर्क होगा, फिर नीलाम करेंगे

Updated on 04-02-2025 12:27 PM

भोपाल के एमपी नगर स्थित फिट्जी (FIITJEE) कोचिंग सेंटर को जिला प्रशासन कुर्क करेगा। फिर नीलाम करने की कार्रवाई होगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि, एसडीएम-तहसीलदार को निर्देश दे दिए हैं। नीलामी से जो राशि मिलेगी, वह पेरेंट्स को लौटाने का प्रयास करेंगे।

फिट्जी कोचिंग सेंटर को एक सप्ताह पहले सील किया गया था। इसे लेकर सोमवार को कलेक्टर सिंह ने एमपी नगर एसडीएम एलके खरे से जानकारी ली। इसके बाद उसे कुर्क और फिर नीलाम करने की कार्रवाई करने को कहा। बता दें कि, भोपाल के 700 पेरेंट्स के ही 12 से 15 करोड़ रुपए फंसे हैं। फीस लौटाए जाने को लेकर वे कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके चलते ही प्रशासन अब आगे की कार्रवाई करने जा रहा है।

15 दिसंबर को दर्ज की गई थी FIR फिट्जी (FIITJEE) कोचिंग सेंटर के मालिक डीके गोयल समेत 4 लोगों पर भोपाल के एमपी नगर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में 15 दिसंबर को एफआईआर की गई थी।। कोचिंग स्टूडेंट्स की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई। शिकायत के मुताबिक, कोचिंग सेंटर अचानक बंद किए जाने की वजह से हर पेरेंट्स के लगभग 2 लाख रुपए फंसे हुए हैं। कुल मिलाकर यह राशि करीब 12-15 करोड़ रुपए तक पहुंचती है।

केस दर्ज करने के बाद सील करने की कार्रवाई कोचिंग के मालिक डीके गोयल के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद एसडीएम खरे और आदित्य जैन ने सेंटर को सील कर दिया है। दूसरी ओर, गोयल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश भी दे रही है।

भोपाल की ब्रांच में 700 स्टूडेंट्स के एडमिशन

दिल्ली की फिट्जी कोचिंग सेंटर की देशभर में कुल 72 ब्रांच हैं।

भोपाल ब्रांच में करीब 700 स्टूडेंट्स के एडमिशन हैं।

हर स्टूडेंट से 2 से 3 लाख रुपए तक फीस ली जाती है।

शिकायत के बाद कलेक्टर ने कोचिंग सेंटर का गुमास्ता रद्द कर दिया है।

पुलिस 100 से अधिक अभिभावकों के स्टेटमेंट दर्ज कर चुकी है।

भोपाल में सेंटर को सील करने के बाद अब कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.