मछुआ समाज की सदैव रही है गौरवपूर्ण भूमिका: भूपेश बघेल

Updated on 22-11-2022 04:40 PM

रायपुर

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मछुआरा समाज की भूमिका प्राचीन काल से आज तक सदैव गौरवपूर्ण रही है। हमारी सरकार ने नवा रायपुर में प्रमुख चौक का नामकरण मछुआरा समाज के गौरव को बढ़ाने के लिए उनके महापुरूष के नाम पर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमने मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया है। इस फैसले से मछुआरा भाईयों से जीरो प्रतिशत उन्हे ऋण तथा अन्य सुविधाएं मिल रही हैं, मछुआ समाज की मंशा के अनुरूप नई मछुआ नीति तैयार की गई है, जिसकी घोषणा कर दी गई है। श्री बघेल आज पंडिल दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य जिस प्रकार मछली पानी के बिना नही रह सकती उसी प्रकार निषाद समाज मछलियों के बिना नही रह सकते इसको ध्यान में रखते हुए हमने नई मछुआ नीति बनाई। साथ ही नरवा योजना के तहत हजारो तालाबों का निर्माण कराया है और नालों को रिचार्ज किया, जिससे भूमिगत जल के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। दस हजार से अधिक गौठानो का निर्माण कराया, जहां मुर्गी पालन और मछली पालन भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हो सके इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने मछुआरा समाज से अपील करते हुए कहा कि मछुआरा समाज भी दो कदम आगे बढ़ाए और शासन के योजनाओें का लाभ लें।

       कृषि एवं मछली पालन मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान और मजदूर सभी वर्गों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार द्वारा मछुआ समाज के कल्याण के योजनाएं बनाई गई है। हमारी सरकार ने बिलासपुर विमानतल का नामकरण बिलासा माता के नाम पर किया है, जो एक एतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा की निषाद समाज के मंशा के अनुरूप नवा रायपुर के किसी एक प्रमुख चौक का नाम शिरोमणि भक्त गुहा निषाद के नाम पर करने का निर्णय ले लिया गया है। भविष्य में उनकी मूर्ति भी लगाई जाएगी, इस संबंध में उन्होंने मछुआरा समाज से मूर्ति का स्वरूप और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर शासन को प्रस्ताव देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में मछुआरा समाज के मछली पालन से जुड़े 31 हितग्राहियों को मोटर साइकिल सह आइस-बाक्स तथा 7 हितग्रहियों को चार पहियां वाहन का वितरण भी किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.