पहले धोनी और अब धवन के साथ, हार्दिक पांड्या क्यों भूल जाते हैं हर बार, दिमाग में क्या चलता रहता है

Updated on 14-04-2023 09:00 PM
मोहाली: डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम पिछले सीजन की ही तरह अपने धमाकेदार फॉर्म में है। इस सीजन में टीम को चार में से तीन मैचों में जीत मिली है। गुजरात की टीम अपना चौथे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में के मैदान पर उतरा था। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी वापसी की। इससे पहले हार्दिक कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। वापसी के साथ ही हार्दिक ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

हालांकि इस दौरान एक खास चीज भूल गए। दरअसल हार्दिक से टॉस के बाद जब प्लेइंग इलेवन के कॉम्बिनेशन के बारे में पूछा गया तो उन्हें उस समय पता ही नहीं था कि उनके अंतिम-11 में कौन-कौन से खिलाड़ी रहेंगे। यह सुनकर प्रजेंटर भी हैरान रह गए।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब हार्दिक पांड्या से ऐसी भूल हुई है। इससे पहले लीग के शुरुआती मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी हार्दिक अपने अंतिम-11 के बारे में भूल गए थे। सीजन के उस पहले मैच में भी हार्दिक की टीम ने शानदार जीत हासिल की थी।

पंजाब के खिलाफ 6 विकेट से जीता गुजरात

पंजाब के खिलाफ मुकाबले में गुजरात की टीम ने 6 विकेट धमाकेदार जीत हासिल की। मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के दमदार 67 रनों की पारी बदौलत 1 गेंद शेष रहते ही 154 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में अब तीसरे नंबर पर आ गई है।

केकेआर के खिलाफ मिली टीम को एकमात्र हार
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम अपने शानदार लय में चल रही है। गुजरात के सामने चैंपियन टीमें भी फिसड्डी साबित हो रही है, लेकिन सीजन-16 में टीम को पहली केकेआर के खिलाफ मिली है। हालांकि इस केकेआर के खिलाफ मुकाबले में भी गुजरात टीम ने अपनी पूरी पकड़ बना रखी थी लेकिन आखिरी ओवर में रिंकू के लगातार पांच छक्के ने पूरे खेल को बदल दिया।

बता दें कि उस मैच में हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी नहीं कर रहे थे। हार्दिक की जगह राशिद खान ने गुजरात की कमान संभाली थी। इस मैच में हार्दिक ने लगातार तीन गेंद तीन विकेट लेकर हैट्रिक भी अपने नाम किया था लेकिन मैच में केकेआर ने रोमांचक जीत हासिल कर ली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.