पहले क्लासेन और मिलर का तूफान, फिर तेज गेंदबाजों का कहर, ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका से मिली शर्मनाक हार

Updated on 16-09-2023 04:37 PM
सेंचुरियन: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज खेली जा रही ही, जिसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका ही कर रही है। सीरीज का चौथा मुकाबला सेंचुरियन में खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान टीम का प्रदर्शन सातवें आसमान पर रहा। पहले दक्षिण अफ्रीका ने कंगारू टीम को बल्लेबाजी करते हुए धोया। फिर उसके बाद 35 ओवर के अंदर ही ऑल आउट कर दिया। इस तरह अफ्रीका 164 रन के बड़े मार्जिन से मैच जीत गई। अब सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी कर बनाए 416/5 रन

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जोकि काफी गलत साबित हुआ। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 416 रन बना दिए। साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक 174 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए। उन्होंने 209 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 13 चौके और 13 ही छक्के भी ठोके। इसके अलावा डेविड मिलर ने भी 82 रन की आतिशी पारी खेली। रासी वान डर डुसेन ने भी 62 रन की अच्छी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से 2 विकेट जोश हेजलवुड ने लिए। वहीं मार्कस स्टोयनिस, माइकल नेसर और नेथन एलिस को 1-1 सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलिया 252 रन पर हुई ऑल आउट
417 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। एलेक्स कैरी के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। कंगारू टीम 34.5 ओवर में सिर्फ 252 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इसके चलते वह 164 रन से हार गए। मेहमान टीम के लिए सर्वाधिक 99 रन एलेक्स कैरी ने बनाए। इनके अलावा टिम डेविड ने भी 35 रन की पारी खेली।

बात करें साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी की तो, अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लुंगी एनगीडी ने लिए. कागिसो रबाडा को भी 3 विकेट मिले। वहीं मार्को यानसन और केशव महाराज ने भी 1-1 विकेट झटका।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.