पहले साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल और फिर कप्तान ऋषभ पंत, टेस्ट में टीम इंडिया के धुरंधर क्या करना चाह रहे?

Updated on 24-11-2025 02:28 PM
गुवाहाटी: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में मुश्किल में नजर आ रही है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच 65 रनों की साझेदारी हुई। दूसरे विकेट के रूप में जब यशस्वी जायसवाल आउट हुए तो भारतीय टीम का स्कोर 95 रन था। 105 रनों तक पहुंचने में 5 विकेट गिर गए। यानी 10 रनों के अंदर चार बल्लेबाज आउट। हालांकि इसमें तीन ऐसे विकेट रहे, जो भारतीय बल्लेबाज ने फेंक दिए।

सुदर्शन और जुरेल ने फेंका विकेट

साई सुदर्शन इस पारी में तीसरे नंबर पर खेलने उतरे। ऑफ स्टंप के बाहर की छोटी गेंद को उन्होंने लेग साइड में खेलने की कोशिश की। टर्न के खिलाफ शॉट खेलने की वजह से वह स्क्वायर लेग की तरफ जाने की जगह मिड विकेट के तरफ गई। रेयान रिकेल्टन ने कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया। इसके बाद ध्रुव जुरेल आउट हुए। मार्को यानसेन की बाहर जाती गेंद को उन्होंने जबरदस्ती लेग साइड में उड़ाने की कोशिश की। यानसेन को लंबाई की वजह से ज्यादा उछाल मिलती है। गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर मिड ऑन के हाथ में चली गई। जुरेल खाता भी नहीं खोल पाए।

ऋषभ पंत के क्या ही कहने

भारतीय टीम 4 विकेट खो चुकी थी। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज हावी थे। टी ब्रेक के बाद टीम को अपने कप्तान से ठोक बैटिंग की उम्मीद थी। पंत ने मार्को की गेंद को आगे निकलकर मारने की कोशिश की। इस दौरान उनका एक हाथ बल्ले से छूट गया। गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई। इसके बाद भी पंत ने डीआरएस लिया। स्निकोमीटर में स्पाइक साफ दिखाई दे रहा था और पंत को वापस जाना पड़ा। भारत का रिव्यू भी बर्बाद हो गया।
भारतीय टीम ने 105 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। नीतीश कुमार रेड्डी और रविंद्र जडेजा भी सस्ते में आउट हो गए। साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। यानी टीम पर अब फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय टीम 290 रनों तक पहुंचती है तभी फॉलोऑन बना पाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.