विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' का पहला रिव्यू, आर माधवन बोले- दिमाग हिल गया

Updated on 28-08-2023 02:29 PM
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का न्यूयॉर्क में प्रीमियर हुआ। आर माधवन ने ये फिल्म देखी और इसका पहला रिव्यू फैंस के साथ शेयर किया। इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी टूर के हिस्से के रूप में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में आर माधवन भी शामिल थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म को खूब सराहा। उन्होंने बताया कि मूवी देखते समय वो खुश हुए, ताली बजाई और रोए भी। उन्होंने पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, नाना पाटेकर और राइमा सेन की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की है।

R Madhavan ने लिखा, 'अभी-अभी 'द वैक्सीन वॉर' देखी और इंडियन साइंटिफिक कम्युनिटी के शानदार बलिदानों और उपलब्धियों को देखकर मेरा दिमाग हिल गया। जिन्होंने भारत की पहली वैक्सीन बनाई और सबसे मुश्किल समय में देश को सुरक्षित रखा। एक मास्टर स्टोरी टेलर विवेक अग्निहोत्री द्वारा बनाई गई, जो आपको एक ही समय में खुश करना, ताली बजाना, रोना और उत्साह से भर देगी।'

फिल्म देखने की गुजारिश

इसके अलावा 'रहना है तेरे दिल में' एक्टर ने पूरी कास्ट की दमदार एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने आगे लिखा, 'सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाएं और अपनी सुपरवुमन के लिए टिकट खरीदना सुनिश्चित करें, जिसने आपको लॉकडाउन से बचने में मदद की... घरेलू सहायक और प्यारी महिलाएं।'

प्रभास की 'सालार' से टकराएगी 'द वैक्सीन वॉर'

विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' की कहानी महामारी के दौरान कोरोनो वायरस लोगों को लगाई गई वैक्सीन पर आधारित है। ये मूवी हिंदी, इंग्लिश, बांग्ला, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती और मराठी में 28 सितंबर को रिलीज होगी। ये प्रभास की अपकमिंग मूवी 'सालार' से टकराएगी, जिसका डायरेक्शन KGF के डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
Advt.