पहले जीरो पर आउट, फिर भारी भरकम जुर्माना, संजू सैमसन को मिली इस अपराध की सजा

Updated on 13-04-2023 08:21 PM
चेन्नई: आईपीएल 2023 के 17वें मैच में संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हरा दिया। यह मैच टीम के लिए तो काफी शानदार रहा, लेकिन संजू सैमसन के लिए उतना अच्छा नहीं रहा। एमए चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में पहले तो वह बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद जब मैच खत्म हुआ तो उनपर 12 लाख रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया। उन्हें धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित यह टीम का सीजन का पहला अपराध था। इसलिए कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। रविचंद्रन अश्विन (30 रन और 2-25) के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन और बटलर (52) के धांसू अर्धशतक की मदद से राजस्थान ने रोमांचक आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पर तीन रन से जीत दर्ज की।

बटलर ने राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल (10) का विकेट जल्दी गिर जाने के बाद उबरने में मदद की और देवदत्त पडिक्कल (38), अश्विन (30) और शिमरन हेटमेयर (नाबाद 30) की मदद से टीम को 20 ओवरों में 175/8 तक पहुंचा दिया। धोनी के कप्तान के रूप में 200वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धीमी पिच पर ओस के कारण आसानी से 176 रन के लक्ष्य को पाने की उम्मीद थी, लेकिन राजस्थान ने गजब कर दिया।

आखिरी गेंद पर टीम को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी, लेकिन धोनी एक रन ही ले पाए। इस तरह संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में 17 रन बनाने के बावजूद चेन्नई को हार मिली। राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर अश्विन (2-25) और चहल (2-27) की शानदार गेंदबाजी की। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 4 मैचों में अपनी तीसरी जीत हासिल की और बेहतर रन रेट की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स (दोनों के 6-6 पॉइंट्स) से ऊपर टॉप पोजिशन पर पहुंच गई है।IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी का 'दोहरा शतक', राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले हुए सम्मानित


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.