पहले दोस्ती फिर प्यार और अब रेप नाबालिग लड़की से 2 दिन तक फार्म हाउस में किया दुष्कर्म

Updated on 25-10-2022 05:05 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 16 साल की लड़की से रेप करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। युवक ने स्कूली छात्रा से पहले दोस्ती की थी। फिर उसके साथ शादी करने का वादा कर उसे भगाकर ले गया था। इस दौरान उससे दुष्कर्म किया और उसे छोड़ कर भाग गया। अब फास्टट्रैक कोर्ट ने आरोपी युवक को सजा सुनाई है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

बिल्हा क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की लड़की दो मार्च 2017 से आठ मई 2020 तक अपने रिश्तेदार के घर में रह रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान मुंगेली जिले के मौंहाभाठा केसरूवाडीह निवासी राम खिलावन कुर्रे (27) से हुई। युवक ने उससे दोस्ती के बहाने बातचीत शुरू की। फिर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। नाबालिग लड़की भी उसकी बातों में आ गई। युवक ने उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। लड़की भी उससे शादी करने के लिए तैयार हो गई।

फार्म हाउस में रखा और किया दुष्कर्म
इस बीच दो मार्च 2017 को राम खिलावन लड़की के घर गया और उससे शादी करने का झांसा देकर उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर उसे भगाकर ले गया। लड़की को वह फार्म हाउस में रखा, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 24 घंटे तक उसे साथ रखने के बाद युवक ने उसे बेलसरी नाका के पास छोड़ दिया और उसे बाद में अपने घर लेकर जाने की बात कही। उसकी बात मानकर लड़की अपने रिश्तेदार के घर चली गई।

पांच मई 2020 को युवक उसे लेने के लिए रिश्तेदार के घर गया और लड़की को अपने घर ले जाकर दो दिन तक रखा रहा। अपने घर में भी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, युवक के परिजनों ने दोनों को घर से निकाल दिया। तब युवक लड़की को दो दिन तक फिर फार्म हाउस में रखा। इस बीच वह लड़की को बिना बताए छोड़कर भाग गया। परेशान लड़की ने 27 मई 2020 को बिल्हा थाने में पूरी घटना की जानकारी दी और उसके खिलाफ केस दर्ज करा दी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने माना दोषी
आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने जांच के बाद कोर्ट में चालान पेश किया। फास्टट्रैक कोर्ट में ट्रायल के दौरान आरोपी युवक को नाबालिग लड़की को भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए दोषी ठहराया। केस की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषी युवक को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी…
 31 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के…
 31 July 2026
रायपुर, बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट…
 31 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के…
 31 July 2026
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में…
 31 July 2026
जशपुरनगर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद…
 31 July 2026
कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन…
Advt.