जैन समाज की पहली डिजिटल जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर:ऐप और क्यूआर कोड से जुटेंगे आंकड़े, जिम्मा भोपाल महासभा को

Updated on 27-09-2025 01:49 PM

जैन समाज की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार आधुनिक तरीके से जनगणना की जाएगी। इसका जिम्मा दिगंबर जैन महासभा, भोपाल को सौंपा गया है। यह ऐतिहासिक घोषणा अशोकनगर में आयोजित राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के अधिवेशन में मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में की गई।

महासभा के अध्यक्ष संजय जैन मुंगावली ने बताया कि जनगणना पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित होगी। समाज के लिए समाज द्वारा की जाने वाली इस पहल में क्यूआर कोड, बारकोड और विशेष ऐप का उपयोग होगा। भारत के सभी जैन मंदिरों के माध्यम से भी आंकड़े जुटाए जाएंगे। इस जनगणना के लिए पोर्टल पर पिछले छह माह से काम चल रहा है और जल्द ही ऐप व पोर्टल को समाज के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

संघ नायक राकेश गोहिल ने भी इस परियोजना की आधिकारिक घोषणा की। कार्यक्रम में महासभा के विनोद जैन, इंजीनियर वीरेंद्र अजमेर, अजय जैन ज्योतिषी, राजेश मुस्कान, पंकज प्रधान, शैलेंद्र माया, डॉ. मनोज जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज से जनगणना कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का आशीर्वाद लिया।

अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि देशभर से आए हजारों जैन समाजजन इस जनगणना में एक-एक कार्यकर्ता की तरह शामिल होंगे। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपने समुदाय के सटीक आंकड़े जुटाने में सहयोग दें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.