फिनलैंड के स्कूल में फायरिंग:एक स्टूडेंट की मौत, दो घायल; 12 साल का हमलावर हिरासत में

Updated on 02-04-2024 06:55 PM

फिनलैंड के एक स्कूल में मंगलवार को फायरिंग हुई। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक- इसमें एक स्टूडेंट की मौत हो गई है। दो घायल हैं। 12 साल के हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मारे गए छात्र की उम्र 12 साल बताई गई है। आरोपी और मरने वाला छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। फायरिंग के बाद हमलावर भाग गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ देर बाद उसे हिरासत में ले लिया। घटना राजधानी हेलसिंकी के एक सबअर्बन यानी उपनगरीय इलाके में हुई।

रिश्तेदार की गन लाया था हमलावर

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- घटना सुबह 9 बजे विरतोला स्कूल में हुई। स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने पुलिस को फोन किया। आरोपी छात्र अपने किसी रिश्तेदार की लाइसेंस्ड हैंडगन लेकर आया था।

पुलिस के मुताबिक- घटना की जांच जारी है। अब तक यह साफ नहीं है कि आरोपी ने फायरिंग क्यों की? आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश के आरोप दर्ज किए गए हैं। फायरिंग के दौरान सभी स्टूडेंट्स को उनके क्लास रूम में बंद कर दिया गया था। एडमिनिस्ट्रेशन के लोग भी तब तक बाहर नहीं निकले जब तक पुलिस ने उन्हें पूरी हिफाजत का भरोसा नहीं दिला दिया।

800 स्टूडेंट हैं स्कूल में

रिपोर्ट्स के मुताबिक- विरतोला स्कूल फिनलैंड की राजधानी विरतोला से 18 किलोमीटर दूर है। इस स्कूल में 800 स्टूडेंट्स हैं। यह केजी स्टैंडर्ड से ग्रेड 9 तक का स्कूल है। स्कूल के स्टाफ में 90 मेंबर्स हैं।

प्राइम मिनिस्टर पेतेरी ओरपो ने कहा- इस घटना से मैं सदमे में हूूं। पीड़ित परिवारों के दुख में हम उनके साथ हैं। फिनलैंड में शिकार के लिए लोग गन रखते हैं और इसके लिए लाइसेंस आसानी से नहीं मिलता। हालांकि, यहां अमेरिका की तरह शूटिंग के मामले न के बराबर होते हैं।

स्कूल में फायरिंग की घटनाएं और कानून

2007 में 18 साल के स्टूडेंट ने तुसुला शहर के स्कूल में फायरिंग की थी। इसमें 8 लोग मारे गए थे और 10 घायल हुए थे। बाद में आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली थी।

इसी तरह 2008 में 22 साल के युवक ने भी एक स्कूल में घुसकर फायरिंग की थी। 10 लोगों की मौत हुई थी। इस हमलावर ने भी बाद में खुदकुशी कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में फैमिली को गुडबाय कहा था।

2008 की घटना के बाद सरकार ने गन खरीदने के लिए अर्जी देने की उम्र 18 से बढ़ाकर 20 साल कर दी थी। इसके अलावा एक कठिन टेस्ट भी शर्तों में जोड़ दिया गया था। फिनलैंड में करीब 15 लाख लोगों के पास फायरआर्म्स हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.