रोशनपुरा पर दिनदहाड़े फायरिंग:गुर्जर समाज के नेता के ड्राइवर ने की वारदात, कर्मचारी को छूकर निकली गोली

Updated on 25-10-2025 12:44 PM

राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले रोशनपुरा चौराहे पर शुक्रवार शाम खुलेआम गोलियां चल गईं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना अरेरा हिल्स थाने से मात्र 400 मीटर की दूरी पर हुई है। पास में ही राज भवन है। एक दर्जन के करीब प्रतिष्ठित ज्वैलरी के शोरूम हैं। इसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक देखने को मिली है। विवाद ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के बाद पैसों को लेकर हुआ। आरोपी गुर्जर समाज के नेता लोकेंद्र गुर्जर का ड्राइवर है।

रोशनपुरा चौराहे के पास शुक्रवार शाम 5 बजे एक युवक पुलिस लिखी कार से उतरा और एमपी ऑनलाइन की दुकान में गया। यहां उसने 30 हजार रुपए अपनी मां के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए। इसके बाद उसने 80 हजार रुपया और ट्रांसफर करने के लिए कहा। इस पर एमपी ऑनलाइन वाले ने पहले के 30 हजार रुपए की मांग की, तो आरोपी दुकान के बाहर खड़ी अपनी कार से रिवॉल्वर निकाल लाया और दो गोलियां चलाईं।

एक गोली एमपी ऑनलाइन कर्मचारी श्याम विजयवर्गीय को छूकर निकल गई। वहीं, दूसरी गोली बाहर ज्वैलरी के शोरूम के कांच पर लगी। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एमपी ऑनलाइन कर्मचारी का प्राथमिक इलाज करा दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी शहर से बाहर नहीं जाने पाए इसके लिए बैरिकेडिंग भी की गई है।

पैसे नहीं देने पर कार और रिवॉल्वर लेकर भागा पुलिस ने बताया कि आरोपी को कार के नंबर से ट्रेस किया है। कार लोकेंद्र गुर्जर के नाम पर है। उनसे पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी उनका ड्राइवर है। उसने लोकेंद्र से पैसों की मांग की थी। उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद वो उनकी कार और रिवॉल्वर लेकर फरार हो गया था। यहां बता ​दें कि लोकेंद्र की पत्नी दीपिका गुर्जर भोपाल जिला न्यायालय में विशेष लोक अभियोजक हैं।

गोली चलने से मची अफरा- तफरी, पुलिस बल किया तैनात गोलीबारी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और कई दुकानें बंद कर दी गईं। घटना के बाद आसपास का क्षेत्र घंटों के लिए जाम और तनावपूर्ण रहा। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने बताया कि इलाके में ऐसी फायरिंग पहले कभी नहीं देखी गई। घटना के बाद मौके पर भारी मात्रा पुलिस तैनात की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.