पटाखे व खिलौने भी पहुंचा सकते हैं बच्चों की आंखों को नुकसान

Updated on 20-10-2022 05:28 PM

दुर्ग

चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृत्ति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर कार्यशाला व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता डॉ. पी के पात्रा व अध्यक्ष अस्पताल अधीक्षक डॉ . अतुल मनोहरराव देशकर थे। इस कार्यक्रम में बच्चों की आँखों की देखभाल व नवजात शिशुओं की नेत्र-रक्षा सम्बंधी जानकारी दी गई।

नेत्र-रोग विभाग की विभागध्यक्ष, डॉ. लिपी चक्रवर्ती ने बच्चों की आंखों में  सफेद प्रतिबिंब के कारणों जैसे अनुवांशिक मोतियाबिंद, ट्यूमर रेटिनोब्लास्टोमा, रेटिनोपैथी आफ प्रीमैच्यूरीटी इत्यादि के बारे में बताया। उन्होंने प्रदर्शन कर समझाया कि किस तरह सामान्यजन, अभिभावक व अस्पतालकर्मी नवजात का दृष्टि परीक्षण टॉर्च एवं अन्य आसान तरीकों से कर सकतें हैं, आई ड्रॉप सही विधि से डाल सकतें हैं।

शिशु रोग विभागध्यक्ष डॉ.ओमेश खुराना ने दो वर्ष तक बच्चों को मोबाइल नहीं देखने की सलाह दी। बच्चो के लिए माता-पिता को सर्वदा मुलायम खिलौने खरीदना, पटाखों से दूरी रखना, जन्मदिन-केक पर स्पार्कलर कैंडल का प्रयोग न करना इत्यादि के बारे में जागरूक किया। स्त्री-रोग विभागय्यक्ष डॉ. अंजना चौधरी ने समय से पहले जन्म लेने वाले नवजात शिशुओ की आँखों की बिमारियों का गर्भवस्था में पहचान व उनके निदान के बारे में बताया।

इस कार्यशाला में अस्पताल के विभागाध्यक्ष, नर्सिंग इन्चार्ज सिस्टर्स व इंटर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में विषय सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सम्मिलित हो, आकर्षक पुरुस्कार दिए गए। वर्तमान में प्रदेश का ये चिकित्सा महाविद्यालय आम जनता में स्वस्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम और कैंप का आयोजन कर रहा है इससे अंचल के रोगियों में अपने स्वस्थ के प्रति नव चेतना का प्रसार हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी…
 31 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के…
 31 July 2026
रायपुर, बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट…
 31 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के…
 31 July 2026
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में…
 31 July 2026
जशपुरनगर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद…
 31 July 2026
कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन…
Advt.