फायर प्रोडक्ट बना मौत का सामान... Reel बनाते समय आग में झुलसी मॉडल, बाल-बाल बची जान

Updated on 28-07-2025 11:36 AM
भोपाल। इंस्टाग्राम पर एक प्रोडक्ट का रील बनाते समय एक मॉडल प्रोडक्ट से निकली आग से बुरी तरह झुलस गई। मॉडल ने होटल के स्विमिंग पूल में कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद कंपनी ने मॉडल की सुध तक नहीं ली।

प्रोडक्ट का कर रही थी प्रमोशन

एयरपोर्ट रोड निवासी मेकअप आर्टिस्ट एवं माडल मिष्ठी राजानी को एक कंपनी ने अपने फायर प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने को कहा था। कंपनी ने मिष्ठी को फायर प्ले नामक एक प्रोडक्ट भेजा था। यह एक केंडल की तरह सजावटी आइटम है। इसमें फ्यूल डालकर जलाया जाता है। मिष्ठी ने जैसे ही फ्यूल डालकर इसे जलाया आग तेजी से भड़क उठी और मिष्ठी को अपनी चपेट में ले लिया।

मिष्ठी के बालों से शुरू हुई आग पूरे शरीर तक आ गई। संयोग से जिस होटल में शूटिंग हो रही थी वहां पास में ही स्विमिंग पूल था। मिष्ठी ने पूल में कूदकर अपनी जान बचाई, पूल में कूदने के बावजूद यह बुरी तरह झुलस गई। 30 दिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब उसकी तबीयत में सुधार है।

सोशल मीडिया पर अभियान

मिष्ठी के साथ हुए इस हादसे के बाद संबधित कंपनी ने जिम्मेदार अधिकारियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। यह कंपनी ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचती है। मिष्ठी के साथ हुए इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू हो गया है। लोग कंमेट कर रहे हैं कि ऑनलाइन खरीदी से बचना चाहिए। कई बार घटिया प्रोडक्ट भेज दिए जाते हैं जो जानलेवा सकते हैं। इंस्टाग्राम पर इस संबंध में लगातार पोस्ट की जा रही है। मिष्ठी के अनुसार अब वह कानूनी कार्रवाई करेगी ताकि कम से कम किसी दूसरे के साथ इस तरह के हादसे न हों।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.