भोपाल में लकड़ी के गोदाम में आग:फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और 20 से ज्यादा पानी के टैंकर की मदद से पाया काबू

Updated on 22-04-2024 01:09 PM

भोपाल के छोला स्थित टिम्बर मार्केट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। रविवार रात करीब 8 बजे यहां लकड़ी के दो पीठे (गोदाम) में आग लगी थी। चूंकि यहां कई टन लकड़ियां रखी थी, इस वजह से आग भड़क गई। दूर से ही ऊंची-ऊंची उठती लपटें नजर आ रही थी।

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और 20 से ज्यादा पानी के टैंकर पहुंचे। 30 से ज्यादा फायरकर्मी ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया। जेसीबी की मदद से वहां रखी लकड़ियां भी हटाई गईं।

फतेहगढ़, बोगदा पुल, गोविंदपुरा और छोला फायर स्टेशन से दमकलें और पानी के टैंकर बुलाए गए थे। छोला पुलिस के साथ ही नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण और फायर ऑफिसर रामेश्वर नील पहुंचे थे।

फायर कर्मी शहनाबाज अहमद ने बताया- गोदाम में पीछे की तरफ से आग लगी। इसकी वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गोदाम से कुछ दूर बस्ती भी है। यहां के लोगों को भी अलर्ट किया गया।

गोदाम में कई टन लकड़ियां रखी
दमकल कर्मियों ने बताया कि गोदाम में कई टन लकड़ी जमा थी। इस कारण आग काबू में नहीं आ रही थी। गोदाम के पिछले हिस्से में आग ज्यादा थी। पुलिस ने गोदाम की तरफ आने-जाने वाले रास्ते भी बंद कर दिए थे।

शहर से बाहर नहीं हो सके लकड़ी के गोदाम

बता दें कि कुछ महीने पहले तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर में मौजूद लकड़ी के पीठे यानी गोदाम को बाहरी क्षेत्र में स्थापित करने के आदेश दिए थे। इसे लेकर कई बैठकें भी हुईं, लेकिन कलेक्टर सिंह का ट्रांसफर होते ही यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। नगर निगम ने भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.