भोपाल में गेहूं के खेत में आग:25 एकड़ में खड़ी फसल जलकर राख; रास्ते में फंसी फायर ब्रिगेड

Updated on 28-03-2023 06:23 PM

राजधानी भोपाल से करीब 4Km दूर ग्राम कुराना में मंगलवार सुबह गेहूं के दो खेतों में आग लग गई। इससे 25 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। रास्ते में फंसने की वजह से फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच पाई। आग से किसानों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

कुराना के नेपाल सिंह मंडलोई और भीम सिंह मंडलोई की 25 एकड़ जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी थी, जो कटने के लिए तैयार थी, लेकिन मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैल गई। इस दौरान तेज हवा भी चल रही थी। इस कारण कुछ ही देर में फसल जलकर तबाह हो गई। बताया जाता है कि खेत से निकले बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

चार किलोमीटर घूमकर पहुंची दमकल
आग लगने की सूचना गांधीनगर फायर स्टेशन को दी गई, लेकिन वह समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल मौके की ओर निकल गई, लेकिन जो व्यक्ति दमकल को रास्ता बता रहा था, वह गलत रास्ते से ले गया। इस कारण बीच रास्ते में दमकल फंस गई। जिससे करीब 4 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा। इसके बाद आग बुझाई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.